एक्सप्लोरर

Piran Kaliyar Sharif Urs: पिरान कलियर में पहली बार राष्ट्र गान से साबिर पाक के सालाना उर्स की शुरुआत, साधु-संत भी हुए शामिल

Piran Kaliyar Dargah: रुड़की में पिरान कलियर में धूमधाम से उर्स मेले की शुरुआत हो गई है. सूफी संगीत की सजाई गई महफिल में कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया. फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुड़की (Roorkee) में सूफी संत हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर (Makhdoom Alauddin Ali Ahmed Sabir) के 755वें उर्स की शुरुआत पिरान कलियर शरीफ (Piran Kaliyar Sharif) में सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन से हुई. सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन में हर धर्म, वर्ग, पार्टी और विचारधारा के लोगों ने भाग लिया. तिलावत के बाद कलियर में पहली बार राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' गाया गया. सर्वधर्म सद्भावना सम्मेलन में सूफियों, सज्जादों, संतों, फिल्म कलाकारों, राजनेताओं और समाजसेवियों ने एक आवाज में 'साबिर बाबा की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, और हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा वक्फ बोर्ड प्रशासक और पूर्व विधायक चौधरी जाकिर अली ने की. बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया था. 'एक शाम साबिर बाबा के नाम' सूफी संगीत की सजाई गई महफिल में कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स के संयोजन में सूफी गायक और फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों ने प्रस्तुति दी.  वक्फ बोर्ड के सीईओ एसएस उस्मान ने साबरी मेहमानों का स्वागत किया. 

पीएम मोदी ने भेजी चादर

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि उर्स के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चादर भेजी है. उन्होंने देश की तरक्की, खुशहाली और सबका साथ-सबका विकास की भावना पेश करते हुए विश्व शांति और मानव कल्याण की प्रार्थना की है. अति विशिष्ट अतिथि श्री जीवन दीप आश्रम के पीठाधीश्वर, श्री दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंदरानंद गिरी जी महाराज और भारत माता मंदिर हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि सनातन सभी धर्मों का आदर और सम्मान करता है.

सूफी कव्वाल सलमान हुसैन ने दी प्रस्तुति

संतों ने कहा कि सनातन धर्म में सर्वधर्म समभाव और वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश सदियों से रहा है. ऐसी ही अपेक्षा दूसरे धर्मों से भी की जाती है. यही उन्नति और कल्याण का मार्ग है. सम्मेलन का मुख्य आकर्षण मुंबई से आए प्रसिद्ध सूफी कव्वाल और गायक सलमान हुसैन की प्रस्तुति अल्लाहू, मेरा साबिर पिया रखवाला, मेरा भारत महान, ए वतन तेरे लिए, दम दम अली अली और मशूहर हास्य कलाकार अमजद खान की नौ दो ग्यारह रही. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स और हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद ने मेहमानों और कलाकारों का सम्मान किया. 

UP News: वाराणसी को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड, 30 शहरों में पाया पहला स्थान, सीएम योगी ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget