एक्सप्लोरर

Uttarakhand: भूस्खलन के चलते तीन दिन से बंद पड़ा है ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, आम जनता परेशान

रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाई-वे पर मलबा जमा हो जाने के कारण ये मार्ग बंद है. आम लोगों को जान हथेली पर रखकर जंगल के रास्ते से निकलना पड़ रहा है.

रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग से सात किमी दूर नरकोटा के पास तीन दिनों से बन्द पड़ा है. हाईवे पर ऊपरी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण हाईवे को खोलने में दिक्कते हो रही हैं. हाईवे के एक छोर पर रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में आवश्यक सामग्री ढोने वाले वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. स्थानीय जनता जंगल के रास्ते से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर है.

आम जनता की परेशानियां बढ़ी

दरअसल, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच में पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण तीन दिन पूर्व बन्द हो गया था, जो कि अब तक नहीं खुल पाया है. हाईवे बन्द होने के कारण आम जनता की परेशानियां भी बढ़ गयी हैं. साथ ही पिछले तीन दिनों से रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आवश्यक सामग्री ढोने वाले भारी वाहन भी राजमार्ग पर फंसे हुए हैं. भारी वाहनों की हाईवे किनारे लंबी कतार लगी हुई है.

हाईवे के बंद होने से रुद्रप्रयाग से श्रीनगर और श्रीनगर से रुद्रप्रयाग आने वाले लोग नरकोटा के जंगलों से होकर दूसरी ओर निकल रहे हैं, मगर यह रास्ता किसी खतरे से कम नहीं है. रास्ते में अगर पैर फिसल जाय, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है. इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. लोग जान हथेली पर लेकर जंगलों के रास्तों से पैदल निकल रहे हैं.

वैकल्पिक मार्गों से भेजे जा रहे हैं वाहन 

वहीं, दूसरी ओर छोटे वाहनों को पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है. जो लोग अपने वाहनों से होकर श्रीनगर जाना चाहते हैं वे रुद्रप्रयाग-जवाड़ी-रौठिया, सेमलता, घेंघड़खाल-चैंरियां-बडियारगढ़-कीर्तिनगर से श्रीनगर निकल रहे हैं, तो ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार जाने वाले लोगों को रुद्रप्रयाग से मयाली-घनसाली-टिहरी और फिर ऋषिकेश  निकलना पड़ रहा है. ऐसे में उन्हें अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है और इससे समय भी काफी लग रहा है.
  
इधर, हाईवे को खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं. भूस्खलन वाले स्थान पर कई जेसीबी और पोकलैंड मशीने कार्य कर रही हैं, लेकिन पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण हाईवे को खोलने में परेशानियां हो रही हैं. 

ये भी पढ़ें.

यूपी: 20 दिनों में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत, गांव में अबतक नहीं हुआ सैनिटाइजेशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget