एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Car Accident: हरीश रावत ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर BJP सरकार को घेरा, जर्जर सड़क पर कही ये बात

Harish Rawat News: हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह से सड़क पर गड्ढा होने से इतने बड़े हादसे की बात सामने आ रही है इसमें सरकार की बड़ी लापरवाही है.

Harish Rawat on Rishabh Pant Car Accident: हरीश रावत ने ऋषभ पंत की गाड़ी के एक्सीडेंट पर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह से सड़क पर गड्ढा होने से इतने बड़े हादसे की बात सामने आ रही है इसमें सरकार की बड़ी लापरवाही है. हरीश रावत ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य के अंदर पिछले एक- दो सालों से गढ़ा कल्चर सा आ गया है. 

बता दें कि ऋषभ पंत की कार एक्सीडेंट पर सीएम धामी और डीडीसीए के निदेशक ने भी बयान दिया है कि उनको ऋषभ ने बताया कि उनकी गाड़ी के आगे गड्ढा सा आ गया था जिस वजह से अचानक इतना बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं. सीएम धामी ने मीडिया को जानकारी दी, 'पिछले 2 दिनों में काफी सुधार हुआ है. डॉक्टर और BCCI के लोग संपर्क में हैं. मेरी उनकी (ऋषभ पंत) मां से भी बात हुई है. वो सभी लोग जो इलाज चल रहा है उससे संतुष्ट हैं. हम प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ हों.' मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषभ पंत की तबीयत में पहले से काफी सुधार है. कार दुर्घटना के कारण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया की गड्ढा जैसे सामने आया था जिसके चलते अचानक से यह पूरी दुर्घटना हो गई.

सीएम धामी ने किया ये एलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने एलान किया कि उनकी सरकार गणतंत्र दिवस पर दोनों को सम्मानित करेगी. धामी ने कहा कि ड्राइवर और कंडक्टर ने ऋषभ पंत की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी. 

ऋषभ पंत का उत्तराखंड के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. 30 दिसंबर को सुबह करीब 5.30 बजे पंत दिल्ली से अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की लौटते समय एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए. इस दौरान उनकी कार हम्मादपुर झाल के पास रुड़की के नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई. वह हादसे के दौरान कार में अकेले थे. इस दौरान उनके पीठ, माथे और पैर में चोटें आई हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget