एक्सप्लोरर

Baba Ramdev On Pak: बाबा रामदेव का दावा- जल्द होंगे पाकिस्तान के चार टुकड़े, PoK को लेकर कही ये बात

Haridwar News: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का कहना है कि भारत भौतिक सत्य को सम्मान देता है. मगर उसमें पाखंड, ढोंग, आडंबर, अंधविश्वास को हमने धर्म और संस्कृति नहीं माना है.

Haridwar News: 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर योगगुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार (Haridwar) में ध्वजारोहण किया. इस दौरान योगगुरु बाबा रामदेव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश में सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों के अपमान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की. वहीं पाकिस्तान को लेकर कहा कि पाकिस्तान के चार टुकड़े अब जल्द ही होंगे.

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि 74 वें गणतंत्र दिवस पर हम संकल्प लें कि देश को आर्थिक गुलामी,शिक्षा और चिकित्सा लूट और दरिद्रता से भारत को मुक्त कराना है और अपने सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाते हुए गुलामी की निशानी को मिटाना है. आज हमें भारत के उज्जवल भविष्य के लिए कटिबद्ध होना पड़ेगा, तो भारत पूरी दुनिया की शान बनेगा.

'चमत्कार के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा'
सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों को लेकर कई लोगों द्वारा विवादित बयान दिए जा रहे हैं. साथ ही चमत्कार और आडंबर के नाम पर भी लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. इसको लेकर योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि भारत भौतिक सत्य को सम्मान देता है. मगर उसमें पाखंड, ढोंग, आडंबर, अंधविश्वास को हमने धर्म और संस्कृति नहीं माना है, लेकिन यह सच है कि अगर भौतिक विज्ञान है तो एक अध्यात्मिक विज्ञान भी है. बाबा रामदेव का कहना है कि देश में सनातन परंपरा के धर्म शास्त्रों और महापुरुषों पर लांछन लगाया जा रहा है. यह सभी लोग भारत विरोधी है और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर इस कार्य को कर रहे हैं, जिससे भारत अपमानित हो. इनका पुरजोर विरोध देशवासियों को करना चाहिए.

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर है, इसको लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि बलूचिस्तान, पीओके, पंजाब, सिंध अब एक अलग राष्ट्र बनने वाला है. पाकिस्तान एक छोटा सा देश रह जाएगा. पीओके का भारत में विलय होगा, उसके बाद बलूचिस्तान खुद कहेगा हम भारत में मिलना चाहते हैं. बहुत जल्द पाकिस्तान के चार टुकड़े होगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा. पंजाब सिंध और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा, भारत महाशक्ति बनेगा.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर 'खुश' नहीं हैं बहू डिंपल यादव, मोदी सरकार से की ये मांग

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सियासत तेज, डिप्टी CM बोले- 'अखिलेश यादव को...'
सपा नेता राजकुमार भाटी के ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सियासत तेज, डिप्टी CM बोले- 'अखिलेश यादव को...'
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
'सनातन विरोधी बयान' पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर, उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत, फांसी की मांग
Ayodhya News: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले- 'सनातन को मिटाने वाले...'
उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बोले- 'सनातन को मिटाने वाले...'

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ATM लूटकांड के 2 आरोपी का एनकाउंटर, समीर और जुबैर ढेर
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
'देश में एक बार फिर लॉकडाउन...', PM मोदी की अपील पर राकेश टिकैत का बड़ा दावा
Embed widget