एक्सप्लोरर

मसूद अजहर 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- मैं खुश हूं

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इसके मूर्त रुप लेने पर मैं खुश हूं। इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत सुरक्षित हाथों में है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित किया जाना भारत की बड़ी जीत है। जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। मसूद के ग्लोबल आतंकी घोषित होने के बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन को प्रस्ताव में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला जिसके बाद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर लगी अपनी रोक को हटा ली है।

मनमोहन सिंह बोले- मैं खुश हूं

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इसके मूर्त रुप लेने पर मैं खुश हूं। इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारत सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'भारत की बात की पुष्टि हुई है। मसूद अजहर अब ग्लोबल टेररिस्ट है। भारत सुरक्षित हाथों में है। ये प्रधानमंत्री की विदेश नीति का प्रमाण है।'

मसूद अजहर 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- मैं खुश हूं

बड़े, छोटे, सभी एकजुट हुए

संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' के सरगना मसूद अजहर को बुधवार को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। भारत के लिए इसे एक बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति के तहत उसे 'काली सूची' में डालने के एक प्रस्ताव पर चीन द्वारा अपनी रोक हटा लेने के बाद यह घटनाक्रम हुआ। भारत के राजदूत एवं संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया, 'बड़े, छोटे, सभी एकजुट हुए। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में आतंकवादी घोषित किया गया है। समर्थन करने के लिए सभी का आभार।' यह पूछे जाने पर कि क्या चीन ने अपनी रोक हटा ली है, अकबरूद्दीन ने कहा, 'हां, हटा ली गई है।'

मसूद अजहर 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- मैं खुश हूं

मोदी है तो मुमकिन है

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं इस अथक प्रयासों के लिए भारतीय राजनयिकों को बधाई देता हूं। जिसने इस महत्वपूर्ण जीत का मार्ग प्रशस्त किया। हम मांग करते है कि पाकिस्तान उसे तुरंत गिरफ्तार करे। साथ ही उसकी संपत्ति को जब्त करे और उससे जुड़े सभी संगठनों को बंद करें। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कहा, 'ये भारत की कूटनीतिक जीत है, इसके लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्ष परिषद को धन्यवाद देते हैं। मुझे यकीन है इसे लेकर देश के सभी लोग खुश होंगे।' उधर बीजेपी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'भारत को मिली आतंकवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पुलवामा आतंकी हमले का दोषी मसूद अजहर अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित। मोदी है तो मुमकिन है।'

मसूद अजहर 'ग्लोबल टेररिस्ट' घोषित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- मैं खुश हूं

लग जाएगा प्रतिबंध 

वैश्विक आतंकवादी की सूची में नाम आने से मसूद पर वैश्विक यात्रा प्रतिबंध लग जाएगा। साथ ही उसकी संपत्ति जब्त हो जाएगी। किसी प्रतिबंधित व्यक्ति अथवा संगठन की संपत्ति जब्त करने की सूरत में सभी देशों को उसको मिलने वाले धन पर तथा अन्य आर्थिक सहायता अथवा आर्थिक संसांधनों पर अविलंब रोक लगानी होती है। इसी प्रकार से यात्रा प्रतिबंध के तहत सभी देश प्रतिबंधित व्यक्ति को अपने क्षेत्र में प्रवेश देने अथवा वहां से गुजरने देने पर रोक लगाते हैं।

रंग लाई भारत की कोशिश 

भारत ने 2009 में मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद 2016 में भारत ने इस संबंध में पी3 देशों यानी अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के साथ मिल कर संयुक्त राष्ट्र की 1267 सदस्यीय प्रतिबंध समिति के समक्ष मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद 2017 में भारत ने पी3 देशों के साथ इसी प्रकार का प्रस्ताव फिर से पेश किया था लेकिन सभी मौकों पर वीटो का अधिकार रखने वाले सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य चीन ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करके इसमें अड़ंगा डाला था। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने पुलवामा आतंकी हमलों के जिम्मेदार जैश चीफ को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
यूपी में सार्वजनिक शौचालय पर किया कब्जा, पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget