एक्सप्लोरर

UP News: 33 साल बाद पुलिस के हाथ आया रेप का फरार दोषी, दिल्ली में शादी कर बसा लिया था घर

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बलात्कार के एक दोषी को पैरोल मिलने पर फरार होने के 33 साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि दोषी दिल्ली में नकली पहचान पर रह रहा था.

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले (Hathras District) के बलात्कार के एक दोषी को पैरोल मिलने पर फरार होने के 33 साल बाद दिल्ली (delhi News) से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोषी दिल्ली में नकली पहचान पर रह रहा था.

पुलिस ने कहा कि हाथरस रघुनंदन सिंह (56) के पैतृक गांव रिश्तेदार यह जानकर हैरान रह गए कि वह "जीवित" था क्योंकि वे और साथी ग्रामीणों यही मान रहे थे कि वह मर चुका है. हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 1987 में दोषी ठहराया गया सिंह तीन दशक से अधिक समय से अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहा था और शहर में कपड़े की एक दुकान में काम कर रहा था.

UP MLC Election Result 2022: एमएलसी चुनाव में मिली हार के बाद अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- 'धांधली की सारी हदें पार हो गईं'

33 साल से था फरार
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा, "उसे बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराया गया था लेकिन सजा काटते हुए पैरोल दी गई थी. वह पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद गायब हो गया और पिछले 33 साल से फरार था. उसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ 1986 में जिले के हाथरस जंक्शन पुलिस थाने में बलात्कार के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अगले साल, एक स्थानीय अदालत ने उसे अपराध का दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई."

संपत्ति बेच फरार हो गया आरोपी
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 1989 में उस व्यक्ति ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपील की जिसके बाद उसे पैरोल पर रिहा कर दिया गया. लेकिन बाहर निकलने के बाद उसने गांव में अपनी सारी चल-अचल संपत्ति बेच दी और फरार हो गया. वह फिर एक नई जाली पहचान के तहत दिल्ली चला गया और शादी कर घर बसा लिया. वह तीन दशक से अधिक समय से दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रह रहा था और उच्च न्यायालय ने भी उसकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे. मैंने उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी और सिकंदरा राव इलाके के क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया था. विशेष अभियान समूह को भी शामिल किया गया और बुराड़ी के संत नगर से पकड़े गए आरोपी का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी की मदद ली गई.

की जा रही है कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार, सिंह के पैतृक गांव के निवासियों और रिश्तेदारों का मानना था कि उसकी मृत्यु हो गई थी क्योंकि 1989 में उसके गायब होने के बाद उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अदालत के आदेशों के अनुपालन में स्थानीय पुलिस द्वारा अनुवर्ती कार्रवाई के दौरान, अधिकारियों को ग्राम प्रधानों द्वारा सूचित किया गया कि सिंह की मृत्यु हो गई है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की खबर ने ग्रामीणों और उनके रिश्तेदारों को चौंका दिया है. पुलिस ने बताया कि हाथरस जंक्शन थाना के अधिकारी मामले में कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Muzaffarnagar News: यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर हाईटेक चेकपोस्ट का हुआ उद्घाटन, जानें- क्या होगा खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget