एक्सप्लोरर

भैंस चोरी के इल्जाम में आजम खान को ढूंढ रही है रामपुर पुलिस, पांच और मुकदमे दर्ज

रामपुर के सांसद आजम खान की मुसीबतें कम नहीं हो रहे हैं। अब पुलिस उन्हें भैंस चोरी के मामले में खोज रही है। यही नहीं उनके खिलाफ चोरी के पांच और मामले दर्ज हुये हैं।

रामपुर, एबीपी गंगा। आप को याद होगा कि एक वक्त था जब समाजवादी पार्टी की सरकार में आजम खान की चोरी हुई भैंसों को रामपुर पुलिस खोज रह थी लेकिन अब वक्त बदल गया है और अब वही रामपुर पुलिस भैंसों की चोरी के आरोप में आजम खान को तलाश रही है। आजम खान पर गुरुवार को रामपुर के अलग अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हुए हैं। दो मुकदमों में आजम खान पर भैंसे चुरा ले जाने के भी आरोप लगे हैं इसके अलवा आजम खान पर लूट, डकैती, गैर इरादतन हत्या और जबरदस्ती यतीम खाने के मकान तुड़वा कर कब्जा कर वहां स्कूल बनाने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमे दर्ज हुए हैं।

एक वक्त था जब रामपुर में आजम खान के खिलाफ बोलने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाता था लेकिन अब जैसे जैसे आजम खान पर मुकदमे कायम हो रहे हैं वैसे वैसे आजम खान की गिरफ्तारी की आवाज भी बुलंद होती जा रही है। रामपुर की सड़कों पर लोग खुल कर आजम खान के विरोध में धरने प्रदर्शन कर रहे हैं और जिला प्रशासन से आजम खान की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन भी कह रहा है कि वो आजम खान की गिरफ्तारी करेंगे, अभी जांच चल रही है। आजम खान काफी दिनों से रामपुर में दिखाई नहीं दे रहे हैं, वो कहां है, इसका किसी को कोई पता नहीं है। आजम खान ने जिन 29 मामलों में रामपुर की जिला अदालत में अपनी अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी उन सब में कोर्ट से उन्हें झटका मिला है और जमानत नहीं मिली जिससे आजम खान की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है।

पीड़ितों का आरोप है कि अक्टूबर 2016 में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहते हुए आजम खान ने पुलिस बल के साथ बुलडोजर और जेसीबी मशीनों से उनके मकान तुड़वा दिए और उनकी भैंसे खोल कर ले गये। उनका सारा सामान लूट कर ट्रेक्टर ट्रॉली में भर कर पुलिस वाले ले गये थे और उस समय उनकी कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई। आजम खान ने अपना रामपुर पब्लिक स्कूल इन यतीमों के मकानों को तोड़ कर बना लिया जिस से रामपुर के लोग गुस्से में हैं और वो पुलिस से भूमाफिया घोषित हो चुके आजम खान को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। आजम खान पर भैंस चोरी से पहले किताब चोरी और मिटटी के शेरों की दो मूर्तियां चुराने के भी आरोप लगा चुके हैं। अब रामपुर पुलिस भैंस चोरी के मामले में आजम खान की तलाश कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanpur News: 'गुजरात आतंकी हमले में तुम्हारा नाम…' कुछ ऐसे किया डिजिटल अरेस्ट, वृद्ध महिला के साथ 21 लाख की ठगी
'गुजरात आतंकी हमले में तुम्हारा नाम…', कुछ ऐसे किया डिजिटल अरेस्ट, वृद्ध महिला के साथ 21 लाख की ठगी
वाराणसी: UP कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान चली गली, गाजीपुर के सूर्य प्रताप सिंह की मौत
वाराणसी: UP कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट के दौरान चली गली, गाजीपुर के सूर्य प्रताप सिंह की मौत
Maharajganj News: BJP दफ्तर में बवाल, पदाधिकारी की मां ने मनोनीत सभासद का कॉलर पकड़ा, 4.5 लाख का है मामला
महाराजगंज: BJP दफ्तर में बवाल, पदाधिकारी की मां ने मनोनीत सभासद का कॉलर पकड़ा, 4.5 लाख का है मामला
Azamgarh News: सपा विधायक की मौजूदगी में मारपीट, ICU से बाहर निकालने पर समर्थक ने अस्पताल स्टाफ को पीटा
आजमगढ़: सपा विधायक की मौजूदगी में मारपीट, ICU से बाहर निकालने पर समर्थक ने अस्पताल स्टाफ को पीटा

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
फिल्म 'कहानी 2' के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया
Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
टोंक की मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार
इंसानियत शर्मसार: दोनों किडनियां हुईं खराब तो श्मशान में छोड़ गई पत्नी, आंखें नम करने वाला केस
इंसानियत शर्मसार: दोनों किडनियां हुईं खराब तो श्मशान में छोड़ गई पत्नी, आंखें नम करने वाला केस
ईरान में 19 साल के रेसलर की फांसी से दहशत, जेल में बंद खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा मौत का साया
ईरान में 19 साल के रेसलर की फांसी से दहशत, जेल में बंद खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा मौत का साया
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
'ईरान में जंग लोगों की सोच से पहले ही....', होर्मुज पर संकट के बीच नेतन्याहू ने दी खुशी की खबर, दुनिया को मिलेगी राहत
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Kalonji Oil Benefits For Hair: क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
क्या सच में कलौंजी के तेल से रुक सकता है हेयर फॉल? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Embed widget