एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Row: कहीं सपा के भीतर घमासान ना मच जाए? रामचरितमानस पर बयान को लेकर पार्टी में दो गुट

UP News: इस बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रमोशन देते हुए अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया. ऐसे में पार्टी के भीतर एक दूसरा गुट रामचरितमानस पर की टिप्पणी को अनुचित ठहरा रहा है.

UP News: रामचरितमानस को लेकर इन दिनों यूपी (UP) में सियासी घमासान मचा हुआ है. जिस तरह स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया उसके बाद समाजवादी पार्टी के भीतर ही दो गुट देखने को मिल रहे हैं. हालांकि इस बयान के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को प्रमोशन देते हुए अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है और ऐसे में पार्टी के भीतर एक दूसरा गुट रामचरितमानस पर की टिप्पणी को अनुचित ठहरा रहा है. 

अब सवाल ये उठ रहा है कि कही  स्वामी प्रसाद मौर्य के चलते पार्टी के भीतर घमासान युद्ध न मच जाए. स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस तरीके से रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों को लेकर विवादित बयान दिया था, उसके तुरंत बाद ही खुद समाजवादी पार्टी के विधायकों ने इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा दी थी. 

शिवपाल यादव ने दिया ये बयान
चाचा शिवपाल ने साफ तौर पर इसे स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान बताया था और कहा था कि यह समाजवादी पार्टी का बयान नहीं बल्कि स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी बयान है. यही बात शिवपाल यादव ने एक बार फिर वाराणसी में दोहराई, लेकिन उससे पहले ही समाजवादी पार्टी के विधान सभा में मुख्य सचेतक मनोज पांडेय, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह हो या समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह हो यै फिर समाजवादी पार्टी की नेता ऋचा सिंह हों. सब कहीं ना कहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर ट्वीट के जरिये ही सही अपनी आपत्ति दर्ज करा चुके हैं.

अखिलेश यादव ने तो इस बयान पर पहले कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन फिर खुद को शुद्र बताकर एक नई बहस को जन्म दे दिया. इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाकर सभी को एक मैसेज दे दिया. हालांकि वो खुद कह रहे हैं कि वो राम का सम्मान करते हैं और सभी ग्रंथों का सम्मान करते हैं. जबकि कुछ लोगों ने लिस्ट सामने आने के बाद अपनी पीड़ा भी व्यक्त की. ऐसा नहीं है कि समाजवादी पार्टी में केवल स्वामी प्रसाद मौर्य के विरोध में ही लोग सामने आए हैं बल्कि पार्टी के भीतर अब कुछ लोग स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन भी करते दिख रहे हैं.

इन लोगों ने किया समर्थन
पार्टी के तूफानी नेता सरोज ने साफ तौर पर ट्वीट करके मौर्य के बयान का समर्थन किया था. फिर स्वामी के साथ ही बीजेपी छोड़ने वाले पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने भी मौर्य का साथ दिया और अब प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ आरके वर्मा ने भी रामचरित मानस की चौपाइयों को लेकर विवादित ट्वीट कर दिया है. जाहिर है कि अखिलेश यादव की रणनीति अब 2024 के लिए शायद अगड़ा बनाम पिछड़ा हो गई है. 

इसी रणनीति को धार देने के लिए जल्द ही समाजवादी पार्टी जाति, जनगणना को लेकर भी प्रदेश में एक आंदोलन चलाने की तैयारी कर रही है. यानी रामचरितमानस को लेकर जो विवाद उठा उसके बाद समाजवादी पार्टी इस कोशिश में है कि इसे दलित पिछड़े आदिवासियों का मुद्दा बनाया जाए और इसीलिए शायद लगातार स्वामी प्रसाद मौर्य एक के बाद एक ट्वीट करके इस मुद्दे को शांत नहीं होने देना चाहते हैं लेकिन ऐसे में सवाल यह है कि अगड़ा बनाम पिछड़ा की इस लड़ाई में कहीं समाजवादी पार्टी के भीतर घमासान ना मच जाए. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश यादव ने पिछड़ों और दलितों के लिए बनाई है ये रणनीति, बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
अलीगढ़ में नाबालिग के साथ 2 लोगों ने किया रेप, मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता; FIR दर्ज
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
मसूरी: भारी बारिश से खेतवाला गांव का संपर्क कटा, महिलाओं ने झाड़ियों को काटकर बनाया रास्ता
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट
राम मंदिर निर्माण का कार्य कब होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बता दी फाइनल डेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget