एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले से दुखी हैं जगद्गुरु रामभद्राचार्य, कल से नहीं खाया है खाना

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. रामभद्राचार्य ने 27 लोगों की मौत के बदले 27 सौ आतंकियों की मौत की मांग की है.

Rambhadracharya on Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है. रामभद्राचार्य ने कहा कि, "हिंदुओं को गिन-गिन कर मारा है, इन्होंने 27 को मारा है. जब तक इनके यहां से 27 सौ की लाशे नहीं जाएंगी, तब तक हमें संतोष नहीं होगा. इसका दंड इन्हें मिलेगा, अब हम इसकी तैयारी कर रहे हैं."

रामभद्राचार्य ने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे की मांग की है. रामभद्राचार्य ने कहा कि, उनके मुख्यमंत्री रहते हुए इतना भयंकर कांड हुआ है. उन्होंने कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. रामभद्राचार्य ने कहा है कि आतंकी हमले का उत्तर सर्जिककल स्ट्राइक होना चाहिये और घर में घुसकर बेइमानों को मारना चाहिये.

रामभद्राचार्य ने हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया
धर्म पूछकर मारा गया है इस सवाल पर रामभद्राचार्य ने कहा कि, इसके पीछे बड़ी साजिश है, सब पकिस्तान करवा रहा है. रामभद्राचार्य ने कहा कि, इसका बहुत गंभीर परिणाम होगा और दो-तीन दिन में ही होगा. वहीं पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि, अब ये बंद नहीं होगा, बल्कि इसका भयंकर परिणाम होगा. उन्होंने कहा कि, पहलगाम की घटना से बहुत क्षुब्ध हूं, मैंने कल से भोजन नहीं किया है.

पहलगाम हमले के विरोध में देशभर से प्रदर्शन की खबरे सामने आ रही हैं. जम्मू कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. अलीगढ़ में जहां करणी सेना के पदाधिकारिओं ने हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका है, तो वहीं गाजियाबाद में मुसलमानों ने पहलगाम हमले का विरोध किया है. मुसलमानों गोली का जवाब गोली से देने की मांग सरकार से की है. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- 'पाकिस्तान का सटीक इलाज करना पड़ेगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget