एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत की पगड़ी गिराने वाला युवक पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में बताई पूरी कहानी

UP News: पुलिस गिरफ्त में आए इस युवक ने अपना नाम सौरव वर्मा बताया जो कि नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी मौहल्ले का रहने वाला है. उसने बताया कि वह कल टाउन हॉल में हुई जन आक्रोश रैली में गया था

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार (2 मई) को जन आक्रोश रैली के दौरान भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी की घटना के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. इस घटना के दौरान जब भीड़ के द्वारा राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की की जा रही थी तो उसी दौरान एक युवक जो राकेश टिकैत के ठीक पीछे खड़ा हुआ था उसका हाथ लगकर राकेश टिकैत की पगड़ी सर से गिर गई थी, जिसे इसी आदमी ने राकेश टिकैत को दोबारा पहना दिया था.

पुलिस गिरफ्त में आए इस युवक ने अपना नाम सौरव वर्मा बताया जो कि नगर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी मौहल्ले का रहने वाला है. उसने बताया कि वह कल टाउन हॉल में हुई जन आक्रोश रैली में गया था, जहां पर धक्का मुक्की के दौरान राकेश टिकैत की पगड़ी पर उसका हाथ लग गया था. जिसके चलते वह पगड़ी उसके हाथ पर गिर गई थी, उसका कहना है कि उसने तुरंत उस पगड़ी को राकेश टिकैत के सिर पर पहना दिया था और अगर फिर भी इस घटना से किसी को ठेस पहुंची हो तो वह उसके लिए माफी मांगता है.

इस घटना के बारे में  जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कल 2 मई 2025 को जनपद मुजफ्फरनगर के टाउन हॉल पर एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था. इस रैली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी वहां पहुंचे थे वहां पर भीड़ में मौजूद कुछ ऐसे असामाजिक तत्वों द्वारा उनके विरुद्ध हुटिंग नारेबाजी की यह घटना की गई. वहां पर मौजूद भीड़ द्वारा उनके साथ धक्का मुक्की भी की गई.

एसपी ने कहा कि इस प्रकरण के संबंध में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. जो मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और जो वहां के वीडियो बने हैं उनका पुलिस टीम द्वारा अवलोकन किया गया जा रहा है. कौन वीडियो के आधार पर जो वहां पर यह घटना कारित करने वाले असामाजिक तत्व हैं उनकी पहचान की जा रही है. पुलिस ने इस प्रकरण में अभी तक कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget