एक्सप्लोरर

Rakesh Tikait Update: राकेश टिकैत ने दिया नया नारा, 'एमएसपी अभी नहीं तो कभी नहीं'

Rakesh Tikait Update: राकेश टिकैत ने कहा कि कोई किसान कहीं नहीं जा रहा है, आंदोलन में अब भीड़ बढ़ने लगी है, अपने- अपने बॉर्डर मजबूत किए जा रहे हैं. कल और तस्वीर साफ हो जाएगी कि आंदोलन आगे कैसे चलेगा.

नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ और एमएसपी पर कानून की मांग को लेकर किसान पिछले एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी. संसद ने इन कृषि कानूनों को वापस लेने का बिल पास भी कर दिया है. उसके बाद से ही किसान आंदोलन को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. एबीपी गंगा ने किसान नेता राकेश टिकैत से गाजीपुर बॉर्डर पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आंदोलन अब मजबूत होगा हमारा नारा है, 'एमएसपी अभी नहीं तो कभी नहीं'

किसान नेता ने आंदोलन को लेकर क्या कहा

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कोई किसान कहीं नहीं जा रहा है, आंदोलन में अब भीड़ बढ़ने लगी है, अपने- अपने बॉर्डर मजबूत किए जा रहे हैं. इस किसान नेता ने कहा कि कल और तस्वीर साफ हो जाएगी कि आंदोलन आगे कैसे चलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार को यह लग रहा है कि आंदोलन समाप्त हो रहा है. लेकिन आंदोलन अभी समाप्त नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि जिस की बात कही जा रही थी पंजाब के लोग जा रहे हैं, कोई कहीं नहीं जा रहा है.

किसान नेता ने कहा कि सरकार को टेबल पर बैठकर बातचीत करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक साल का आंदोलन यह समाप्त हो गया, कई किसानों ने अपनी फसल भी नहीं काटी इसका इतनी जल्दी हिसाब कैसे हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तो असली लड़ाई आंदोलन का प्लेटफार्म तैयार करने की है. उन्होंने कहा कि किसान नए नारे के साथ चल रहे हैं, किसानों की शहादत हुई है सरकार उसका आंकड़ा हमसे पूछ रही है. उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की शहादत का आंकड़ा अपने-अपने थानों में जाकर पता करवाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से घाटा है तो सरकार उसका लाभ और हानि बताए.

सरकार से वार्ता का निमंत्रण नहीं मिला

नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से बातचीत के निमंत्रण के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार से अभी हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि सब भ्रमित करने वाली बातें हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को वार्ता की टेबल पर आना ही होगा. उन्होंने कहा कि जिन पांच नामों की बात की जा रही थी, अभी तक हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है.

प्रधानमंत्री ने जब कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी तो उन्होंने कहा था कि एमएसपी पर एक कमेटी गठित की जाएगी. कुछ दिन पहले ऐसी खबरें थीं कि सरकार ने इस समिति के लिए किसानों से 5 नाम मांगे हैं. राकेश टिकैत इसी की बात कर रहे थे.

यह भी पढ़े

Farmers Protest: 'अगले महीने खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन', राकेश टिकैत ने ABP न्यूज से कही बड़ी बात

नए कृषि कानून वापसी बिल संसद से पारित के बाद अब क्यों खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget