एक्सप्लोरर

मशहूर राजाजी नेशनल पार्क पर्यटकों के लिये खुला, भारी संख्या में सैलानी पहुंचे

उत्तराखंड का मशहूर राजाजी नेशनल पार्क विधिवत पूजा अर्चना के बाद आम पर्यटकों के लिये खोल दिया गया है। यह पार्क भारत में बाघों के संरक्षण के लिये भी जाना जाता है। पहले दिन भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। अपने जंगली गजराजों के लिए विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व को आज से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। पार्क की चीला रेंज में अधिकारियों ने आज विधिवत पूजा अर्चना के बाद पार्क की चीला, रानीपुर और मोतीचूर रेंजो को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, अब सैलानी 7 महीने तक यहां वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे और इसी को लेकर भारी संख्या में पर्यटक पहले ही दिन राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए पहुंचे।

जंगली गजराजों और विलुप्ति की ओर अग्रसर बाघों के संरक्षण व संवर्धन के लिए मशहूर राजाजी टाइगर रिजर्व के तीनों गेट आज से सैलानियों के लिए खोल दिए गये। पार्क की चीला रेंज में विधिवत पूजा अर्चना के बाद पार्क के उप निदेशक दीपक कुमार ने पिछले पांच माह से बंद गेट को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पार्क के उप निदेशक दीपक कुमार का कहना है कि आज राजाजी पार्क को विधिवत रूप से खोल दिया गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व ने पार्क क्षेत्र में बहुत मेहनत की है। पार्क क्षेत्र की तमाम सड़कें काफी अच्छी हालत में है वहीं इस बार जल्द ही कॉर्बेट पार्क की तर्ज पर पर्यटकों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी जल्द शरू कर दी जाएगी, साथ ही टॉयलेट की व्यवस्था के साथ पानी की फैसिलिटी भी सही तरीके से मिल सके इसके लिए हम एक मोबाइल एप्स भी डेवलप कर रहे हैं जिससे पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। यह सभी नई चीजें हैं जो पहले पार्क में नहीं थी हमारी पूरी कोशिश है पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए हमारे द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अगर पार्क क्षेत्र में रोड की हालत खराब हो जाए तो उसे समय-समय पर सही करते रहे। पार्क में कितने वाहन अंदर जाए उस पर भी हमारे द्वारा पूरी मॉनिटरिंग की जाती है जिससे अंदर सड़कों की हालत सही रह सके हम टूरिस्टों से फीडबैक लेंगे, अंदर उनको किसी भी चीज की समस्या होती है तो उसके लिए हमने एक रजिस्टर रखेंगे जिसमें वह हमको समस्या बताएंगे और हम उसका समाधान करेंगे।

राजाजी टाइगर रिजर्व की रेंज खुलने के बाद पर्यटकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन भारी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी का लुक लेने पहुंचे, इसमें बड़ी संख्या में देशी विदेशी सैलानी थे यहां आये सैलानियों का कहना है कि राजाजी टाइगर रिजर्व देश का काफी अच्छा टाइगर रिजर्व पार्क है। एक सैलानी ने बताया कि यहां पर बहुत सारे जानवर भी हैं, हम मुंबई से आए हैं वहां पर हमें जंगली जानवर नहीं दिखाई देते, हमको उम्मीद है कि जो हमें वहां नहीं दिखता यहां पर हम जंगली जानवरों को देख सकेंगे। इंडिया में टाइगर बहुत कम हैं, हमें आशा है कि हम राजाजी टाइगर रिजर्व में टाइगर के दीदार कर सके क्योंकि टाइगर हमारा नेशनल एनिमल है। हम बहुत खुश हैं यहां आकर। बाहर से आने वाले सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी पार्क खुलते ही जंगल सफारी के लिए पहुंचे। इनका कहना है कि हम पहली बार पार्क में जंगल सफारी के लिए आये हैं। जब देश और विदेश से पर्यटक यहां पर आते हैं तो हमको भी लगा कि हमें भी जाना चाहिए हम अपने पूरे परिवार को जंगल सफारी के लिए लेकर आये हैं।

प्राकृतिक सौंदर्य को महसूस करने और रोमांच का लुत्फ पर्यटक अगले सात माह तक उठा सकेंगे। साल दर साल यहां आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि पार्क प्रशासन भी पार्क को हर साल और बेहतर बनाने के प्रयास में है ताकि पर्यटकों को हर साल यहां कुछ नया देखने को मिल सके। अब देखना ये होगा कि पार्क प्रशासन की ये कोशिश कितने नए पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब हो पाती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?
शिवा हत्याकांड: नेपाल गई, बुर्के में भागी, ADG ने बताया कैसे पकड़ी गई श्रद्धा दुबे?

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget