एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: लापरवाही की भेंट चढ़ा ओवरब्रिज..18 महीने में होना था तैयार, चार साल बीत गये

यूपी में अफसरों की लापरवाही किस कदर तक है कि इसकी गवाही दे रहा है मुरादाबाद में बनाये जा रहा रेलवे ओवरब्रिज। इस पुल को डेढ़ साल में तैयार होना था लेकिन चार साल बीतने के बाद कोई सुध लेनेवाला नहीं है। अफसर सिर्फ कागजी कार्यवाही में लगे हैं

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अफसरशाही की लापरवाही के चलते शहर की लाइफ़ लाइन कहे जाने वाला लोको शेड पुल जो 2015 में बनना शुरु हुआ था, अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। जबकि इस पुल को 18 महीने में बनकर तैयार हो जाना था लेकिन चार साल गुजर गये और पुल अभी भी अधूरा है। हालांकि रेलवे के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पुल के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है लेकिन सच्चाई ये है कि पुल के निर्माण के नाम पर सिर्फ कागजी कार्यवाही ही चल रही है, और पुल का काम होता नजर नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से मुरादाबाद के लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और अब तो लोग इस पुल को पंचवर्षीय योजना बताने लगे हैं ।

मुरादाबाद में पुराने नेशनल हाइवे 24 का रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरने वाला पुल लोको शेड पुल के नाम से जाना जाता है, जो पुराने शहर और नये शहर को जोड़ने का काम करता है। मुरादाबाद का ये सबसे पुराना पुल है, जिसको नये सिरे से चाल लेन करने के लिए 2015 में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने 31 करोड़ की लागत से बनाना शुरू किया था। पुल का 20 प्रतिशत काम उत्तर रेलवे को करना था जो रेलवे लाइनों के ऊपर था, काम 18 महीने में पूरा होना था लेकिन चार साल का समय गुजर चुका है और काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। यूपी राज्य सेतु निगम और रेलवे के बीच सिर्फ कागजी कार्यवाही चल रही है और पुल की लागत बढ़कर 31 करोड़ से 37 करोड़ हो चुकी है।

एक तो समय से काम पूरा नहीं किया और ऊपर से 6 करोड़ की लागत बढ़ा दी गयी, लेकिन इसके बावजूद भी मुरादाबाद के लोग पुल पर चल नहीं सकते, यूपी राज्य सेतु ने दोनों तरफ से पुल लगभग तैयार कर दिया है, लेकिन रेलवे ने पैसा लेने के बाद भी अपना हिस्सा अभी तक नहीं बनाया जिसके कारण पुल अधूरा है और दावा रेलवे के अधिकारी ये कर रहे हैं की जल्द ही नये साल तक पुल तैयार हो जायेगा और काम काफी तेज़ी से चल रहा है। हमने मौके पर जा कर देखा तो पुल के निर्माण का काम नजर नहीं आया और रेलवे के दावे हवा हवाई नजर आये। लंबे समय से पुल निर्माणधीन होने से लोगों को परेशानी हो रही है और उन्हें इंतजार है कि आखिर कब ये पुल बनकर तैयार होगा और कब उन्हें इस इस पुल का लाभ मिल पायेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget