एक्सप्लोरर

नोएडा: RERA का बकाया ना चुकाने पर बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 344 करोड़ की संपत्ति कुर्क

नोएडा में रेरा का बकाया ना चुकाने पर कई बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. जिला प्रशासन ने विभिन्न बिल्डरों की 344.23 करोड़ रुपये की संपत्ति बुधवार को कुर्क किया है.

नोएडा. गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने विभिन्न बिल्डरों की 344.23 करोड़ रुपये की संपत्ति बुधवार को कुर्क किया है. इन बिल्डरों पर भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का बकाया है जिसका वे भुगतान नहीं कर रहे थे. अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि रेरा का बिल्डरों पर बकाया है. रेरा की तरफ से रिकवरी के लिए जिले की विभिन्न तहसीलों को लिखा गया है. बार-बार नोटिस देने तथा मुनादी कराने के बावजूद भी बिल्डर अपनी बकाया राशि जमा नहीं करा रहे हैं.

ऑनलाइन नीलानी की जाएगी
उन्होंने बताया कि राजस्व प्राप्ति के उद्देश्य जिला प्रशासन ने विभिन्न बिल्डरों के 162 फ्लैट, 6 भूखंड, 5 व्यवसायिक स्थान और 28 बिला को आज कुर्क किया है. जिसकी अनुमानित लागत 344.23 करोड़ रुपये है. उन्होंने बताया कि अगर बिल्डरों ने राजस्व का बकाया जमा करा दिया तो उनकी संपत्ति को उन्हें वापस दे दिया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में इन संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी कराई जाएगी. जिसके माध्यम से आने वाले राजस्व को सरकारी विभाग में जमा कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी जाएगी.

ये बिल्डर हैं शामिल
उन्होंने बताया कि जिन बिल्डरों से रिकवरी होनी है उनमें मुख्य रूप से रूद्र बिल्डवेल होम्स प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर 63, मैसर्स रूद्र बिल्डवेल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स बुलंद बुल्डटैक, मैसर्स मोर्फियस डेवलपर्स, मैसर्स मैस्कॉट होम्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स सुपरटेक लिमिटेड, मैसर्स सुपरटेक टाउनशिप प्रोजेक्ट लिमिटेड, मैसर्स सुपरटेक रियलटर्स लिमिटेड, मैसर्स लॉजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स सनवर्ल्ड रेजिडेंसी, मैसर्स हैबिटेक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, मैसर्स गायत्री हॉस्पिटलेटी एंड रियलकान लिमिटेड, मैसर्स न्यूटेक प्रमोटर और डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, अजनारा इंडिया लिमिटेड, मैसर्स रेडीकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एवं हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स डिलीगेंन्ट बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स सुपर सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स कॉसमोस इन्फ्रा एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स यूनीवेरा व डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स इन्वेस्टर्स क्लिनिक इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, आर जी रेजिडेंसी प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स जैग्वार इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स सनवर्ल्ड सिटी प्राइवेट लिमिटेड आदि हैं.

ये भी पढ़ें:

Corona महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में आज से प्रशासनिक कार्यों के लिए फिर से खुले स्कूल

Bikru Case: खुशी दुबे की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई, खराब सेहत का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget