एक्सप्लोरर

President Ramnath Kovind In Kanpur: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर दौरे पर अलर्ट मोड पर प्रशासन, सड़क पर उतरे औरैया के एसपी

President Ramnath Kovind Visit: 3 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर देहात में अपने पैतृक गांव पहुंच रहे हैं जिसे दिखते हुए तमाम अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं. औरैया के एसपी खुद ही सड़क पर दिखाई दिए.

President Ramnath Kovind Visit To Kanpur Dehat: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) आगामी तीन जून को कानपुर देहात (Kanpur Dehat) में अपने पैतृक गांव पहुंच रहे हैं जिसे लेकर पिछले एक महीने से इस क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं. इसके साथ ही तैयारियों का जायजा लेने के लिए भी वीवीआईपी अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के इस दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Aanandiben Patel) और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में कानपुर देहात से लगे जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. औरैया के एसपी अभिषेक वर्मा (Auraiya SP Abhishek Verma) खुद वाहनों की चैकिंग के लिए सड़कों पर उतर गए. 

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए अलर्ट

राष्ट्रपति बनने के बाद ये दूसरी बार है जब रामनाथ कोविंद कानपुर देहात जा रहे हैं. इस दौरान पहली बार उनके पैतृक गांव परौख देखने का मौका मिलेगा. महामहिम के साथ पीएम मोदी, सीएम योगी और राज्यपाल के दौरे को देखते हुए उनके पैतृक गांव में लगातार तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है. इसके साथ ही कानपुर देहात जिले से सटे सभी जिलों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. जिसको लेकर जिले के कप्तान ने टीमें भी गठित की हैं और संदिग्ध लोगों पर नजरे रखी जा रही हैं. यही वजह है कि औरैया के एसपी अभिषेक वर्मा भी खुद वाहनों की चैकिंग करते हुए दिखाई दिए. वो शहरों में भीड़ भाड़ इलाकों में पहुंचे और छोटे वाहनों के कागज चेक किए, साथ ही उनकी तलाशी ली गई. 

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर बड़ा पलटवार, कहा- 'चूहा बनने की बजाय राष्ट्रवादी बनना बेहतर'

सड़क पर उतरे औरैया के एसपी
अभिषेक वर्मा ने कहा कि 3 जून को कानपुर देहात जिले में माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा है. जिसको लेकर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है. वहीं वाहन चेकिंग के दौरान सरकारी बसों की चेकिंग के साथ-साथ उन लोगों पर नजर है जो बेवजह सड़कों पर रात में घूमते नजर आ रहे हैं. इन लोगों के चालान काटे गए और कागज ना दिखाने पर इनकी गाड़ियों को सीज भी किया गया है. सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए वाहन चेकिंग पूरे जनपद में ऐसे ही चलती रहेगी. 

ये भी पढ़ें- 

Rajya Sabha Election 2022: यूपी से इन नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है BJP, जानें किसके नाम पर चल रहा विचार? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget