एक्सप्लोरर

यूपी: गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेला की तैयारियां जोरों पर, शुरू हुआ रंग-रोगन का काम

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने की परंपार बहुत पुरानी है. यहां दूर दूर से लोग खिड़ी चढ़ाने के लिये आते हैं. इसके अलावा यहां एक महीने तक यहां मेला लगता है.

गोरखपुर: विश्‍व प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर खिचड़ी मेला की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है. मुख्‍य मंदिर से लेकर परिसर में स्थित छोटे-बड़े अन्‍य मंदिरों में भी रंग-रोगन का काम चल रहा है. वैश्विक महामारी को देखते हुए मकर संक्रांति पर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा. मकर संक्रांति पर लाखों की संख्‍या में श्रद्धालु हर साल खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं. खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी गोरखपुर प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर की पूरे विश्‍व में बहुत मान्‍यता है. माना जाता है कि बाबा गोरखनाथ के दरबार में सच्‍चे मन से मांगी गई हर मुरादें पूरी होती हैं. गोरखनाथ मंदिर के कार्यालय सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि हर साल यहां पर मकर संक्रांति पर बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परम्‍परा है. यहां पर खिचड़ी के पर्व पर एक माह का मेला भी लगता है. मान्‍यता है कि हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा में ज्‍वाला देवी ने बाबा गोरखनाथ को भोज पर आतिथ्‍य स्‍वीकार करने का आग्रह किया. बाबा गोरखनाथ ने वहां पहुंचकर उनसे कहा कि वे योगी हैं. भिक्षाटन में मिला भोजन ही ग्रहण करते हैं. उन्‍होंने ज्‍वाला देवी को पानी गरम कर भिक्षाटन कर आने की बात कही.

ज्वाला देवी से जुड़ी कहानी

बाबा गोरखनाथ वहां से भिक्षाटन के लिए निकले और वनाच्‍छादित क्षेत्र गोरखपुर में अखण्‍ड धूनी सजाकर तप करने लगे. इसके बाद यहां पर लोगों ने उनके लिए कच्‍ची खिचड़ी चढ़ाना शुरू किया. सदियों पुरानी उसी परम्‍परा का आज भी लोग पालन करते चले आ रहे हैं. कहा जाता है कि हिमांचल के कांगड़ा में आज भी ज्‍वाला देवी के दरबार में पानी उबल रहा है. लेकिन, तभी से बाबा गोरखनाथ यहां पर तप करने लगे. बरसों से चली आ रही इस परम्‍परा का आज भी निर्वहन करने के लिए श्रद्धालु इस दरबार में मकर संक्रांति के दिन आते हैं. यहां पर एक माह तक मेला लगता है. मेले में बच्‍चों के झूले के अलावा विभिन्‍न प्रकार के अन्‍य करतब और जादू दिखाने वाले भी आते हैं.

एक महीने लगता है मेला 

गोरखनाथ मुख्‍य मंदिर के पुजारी योगी रामेन्‍द्र नाथ ने बताया कि बाबा गोरखनाथ के दरबार में हर साल मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले में देश और विदेश से श्रद्धालु आते हैं. यहां पर बाबा के दरबार में खिचड़ी चढ़ाने की परम्‍परा है. संतान प्राप्ति के लिए भी यहां पर लोग मन्‍नतें मांगने के लिए आते हैं. उन्‍होंने बताया कि बाबा गोरखनाथ सदियों पहले यहां पर तप करने लिए आए और धूनी रमाकर तप करने लगे. आज भी ये धूनी वैसे ही जल रही है. हिमांचल के कांगड़ा में ज्‍वाला देवी के दरबार में आज भी उनका इंतजार हो रहा है. उनके खिचड़ी के लिए पात्र में पानी उबल रहा है. यहां पर मकर संक्रांति पर एक माह का मेला भी लगता है. इस बार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन भी किया जाएगा.

गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने देवरिया से आए श्रद्धालु संतोष पाण्‍डेय ने बताया कि वे 10 साल से यहां पर आ रहे हैं. वे बताते हैं कि पूरे परिवार के साथ यहां पर आए हैं. हर साल यहां पर लगने वाले मकर संक्रांति के पर्व पर वे यहां पर खिचड़ी चढ़ाने आते हैं. इस बार भी वे आएंगे. वे कहते हैं कि यहां पर उन्‍होंने मेला भी देखा है. काफी अच्‍छा लगता है. संतोष की पत्‍नी रागिनी पाण्‍डेय बताती हैं कि वे गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने आई है. वे यहां पर कई बार आ चुकी हैं. यहां पर हर साल खिचड़ी पर मेला लगता है. यहां पर मन्‍नत मांगने पर पूरी हो जाती है. उन्‍होंने बताया कि वे इस बार भी यहां पर मकर संक्रांति पर आएंगी.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: सदन की कार्यवाही की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने को लेकर कांग्रेस का हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget