एक्सप्लोरर

प्रयागराज: युवक पर तेजाब से हमला कर जिंदा जलाने की कोशिश, चाकुओं से किया वार..सस्पेंस बरकरार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक पर एसिड से हमला करने के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई. युवक पर चाकुओं से भी कई वार किए गए. वारदात के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एक युवक पर तेजाब डालने के बाद उसे जिंदा जलाए जाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस वारदात में युवक गंभीर रूप से झुलस गया है. गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज के एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पीड़ित पुलिस और मजिस्ट्रेट को बयान दे पाने की हालत में भी नहीं है.

चाकुओं से किया गया वार युवक पर चाकुओं से वार भी किया गया है, जिससे उसके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट आई है. वारदात को अंजाम देने वालों ने पीड़ित के कपडे भी पूरी तरह फाड़ दिए थे. टीवी मैकेनिक का काम करने वाले युवक पर इस तरह का जानलेवा हमला किसने और क्यों किया, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है. परिवारवालों ने रुपयों के लेनदेन के आपसी विवाद में वारदात का शक जताया है. पुलिस भी किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पीड़ित के बयान का इंतजार कर रही है.

सुबह घर आने की कही बात ये सनसनीखेज वारदात प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह इलाके में मंगलवार सुबह करीब सात बजे की है. यहां रहने वाला 25 साल का अमित यादव नाम का शख्स टीवी रिपेयरिंग और केबल कनेक्शन का काम करता था. चार पहिया वाहन खरीदने के लिए उसे 26 अक्टूबर को कहीं से 50 से 60 हजार रुपये लेने थे. 26 अक्टूबर को युवक वह घर से निकला तो अपनी दुकान भी नहीं गया था. शाम को जब वो वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने फोन किया. अमित ने फोन पर सुबह घर आने की बात कही.

मरा हुआ छोड़कर गए आरोपी परिवारवालों को मंगलवार सुबह उसके गंभीर रूप से झुलसे होने और नाले के करीब पुलिया के नीचे पड़े होने की खबर मिली. अमित की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि हमलावर उसे मरा हुआ समझकर छोड़ गए थे. शरीर पर कई जगह चाकुओं से हमले के निशान थे. एसिड डालकर चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों को झुलसा दिया गया था. इतना ही नहीं उसे जिंदा जलाने की भी कोशिश भी की गई थी.

रंजिश से इनकार वारदात की खबर मिलने के बाद एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी समेत पुलिस के कई आला अफसर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे. अब तक की छानबीन में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. परिवारवालों ने भी किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है. वजह कुछ भी हो, लेकिन एक युवक को जिंदा जलाए जाने की वारदात न सिर्फ रोंगटे खड़े कर देने वाली है, बल्कि पुलिस और कानून व्यवस्था के लिए खुली चुनौती भी है.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराजः बाहुबली अतीक को यूपी आने में लग रहा है डर, कोर्ट से की ये अपील

यूपी में BSP-कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget