एक्सप्लोरर

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद से प्रभावित था लारेब हाशमी? मौत से दुखी होकर शुरू किया था ये काम

UP News: प्रयागराज में बस कंडक्टर पर हमला करने वाला इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र लारेब हाशमी माफिया अतीक अहमद से काफी प्रभावित था. जो अतीक की मौत के बाद दुखी होकर उसकी तरह साफा पहनने लगा था.

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र लारेब हाशमी ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला किया था. इस मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र लारेब हाशमी उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के काफी प्रभावित था और उसी की तरह बहुत बड़े कारनामे कर अपना नाम कमाना चाहता था.

फिलहाल इस मामले में प्रयागराज पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र लारैब को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एसीजेएम कोर्ट ने आरोपी बीटेक छात्र लारेब हाशमी की 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है. इस बीच एटीएस लगातार छात्र से पूछताछ कर मामले में जानकारी जुटा रही है. वहीं सूत्रों से पता चला है कि आरोपी छात्र लारेब हाशमी को माफिया अतीक अहमद की दबंगई बहुत पसंद थी, और वह अतीक की मौत से काफी दुखी हुआ था.

माफिया अतीक अहमद से प्रभावित था लारेब

सूत्रों ने बताया है कि माफिया अतीक अहमद की मौत से दुखी लारेब ने अतीक की तरह ही सिर पर साफा पहनना शुरू कर दिया था. फिलहाल पुलिस आरोपी इंजीनियरिंग छात्र लारेब हाशमी के घर से बरामद हुए सामान की तलाशी लेने के साथ ही अलग-अलग एंगल से जानकारी जुटाने में लगी हुई है. छात्र के डेस्कटॉप, चिप, पेन ड्राइव, तीन डायरी, दो मोबाइल, बैंक खातों की डिटेल्स निकाली जा रही है. 

परिवार के सदस्य फरार

बताया जा रहा है कि छात्र पाकिस्तान के स्कॉलर खादिम हुसैन रिजवी से काफी प्रभावित था. इसके अलावा वह यूट्यूब पर तकरीर और जिहाद के वीडियो देखा करता था. वारदात के बाद रिकार्ड किए गए डेढ़ मिनट के वीडियो में भी छात्र ने पाकिस्तान के स्कॉलर खादिम हुसैन रिजवी का नाम लिया था. वारदात के बाद से ही लारेब के पिता और भाई समेत परिवार के ज्यादातर सदस्य फरार हैं.

दोस्तों से भी हो रही पूछताछ

सूत्रों के अनुसार पुलिस लारेब के आतंकी संगठनों से जुड़े होने के एंगल से भी जांच कर रही है. वहीं अभी तक सीधे तौर पर किसी संगठन से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले हैं. बताया जा रहा है कि लारेब ने वारदात के बाद रिकार्ड किया हुआ वीडियो सबसे पहले अपने कॉलेज के साथियों को भेजा था. लारेब हाशमी के तीन करीबी दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. इनके मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं. बता दें कि महज आठ रुपए के लेन देन को लेकर बस कंडक्टर से विवाद हुआ था.

यह भी पढ़ेंः 
Noida News: नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला, दो इंजीनियर जिंदा जले

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget