एक्सप्लोरर

प्रयागराज में डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीज हो रहे परेशान, इलाज के बिना ही लौटना पड़ रहा वापस

UP News: प्रयागराज में डॉक्टर्स की हड़ताल का स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता नजर आ रहा है, दूर-दराज इलाज कराने आ रहे मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है.

Prayagraj News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर देश भर के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं. कोलकाता की घटना के विरोध में प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टर्स आज लगातार छठे दिन हड़ताल पर हैं. डॉक्टरों की इस हड़ताल की वजह से रोजाना सैकड़ो की तादाद में मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है. इनमें कई लोग ऐसे हैं जो दूसरे जिलों से इलाज करने के लिए प्रयागराज आते हैं और हड़ताल की वजह से मायूस होकर वापस लौटते हैं.

जौनपुर से आई हुई मनीषा एक दिन पहले ही ट्रेन से चलकर देर रात प्रयागराज आ गई थी. वह अपने साथ दो महिलाओं और कई छोटे बच्चों को लाई थी. उन्हें हाथ पैर में पिछले कई महीनो से दर्द रहता है. जौनपुर में इलाज से फायदा नहीं मिला तो वहां के डॉक्टर ने उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी. करीब 8 घंटे तक इंतजार करने के बाद वह मायूस होकर वापस जौनपुर चली गईं. गरीब परिवार की मनीषा बस के टिकट का खर्च वहन नहीं कर सकती थी, इसीलिए ट्रेन से प्रयागराज आई थी और एक दिन पहले ही घर से निकली थी.

डॉक्टर्स की हड़ताल ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी
सुल्तानपुर जिले के रहने वाले जीशान अंसारी अपने एक दोस्त की गंभीर रूप से बीमार मां का इलाज करने के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल आए हुए थे. उन्हें हर्ट की बीमारी है.सुल्तानपुर से यह लोग चार पहिया वाहन बुक कर आए थे. यहां आने पर पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं. कई घंटे संघर्ष करने के बाद आखिरकार इन्हें मायूस होकर वापस लौटने का फैसला लेना पड़ा. 

इनका कहना है कि डॉक्टरों की मांग अपनी जगह जायज है लेकिन उन्हें मरीजो का इलाज बंद नहीं करना चाहिए. इसी तरह से तमाम अन्य लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है. प्रयागराज में आज प्राइवेट डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं, लिहाजा मरीजों की मुश्किल और भी बढ़ गई है. आज उन्हें ना तो सरकारी अस्पतालों में इलाज मिला और ना ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज हो रहा है.

ये भी पढ़ें: आगरा में डॉक्टर्स के प्रदर्शन को मिला धर्म गुरुओं का साथ, कहा- 'इस पाप की सजा फांसी'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget