एक्सप्लोरर

Prayagraj: इस तारीख तक करा लें केवाईसी, वरना बंद हो जाएगा BSNL सिम, पढ़ें डिटेल्स

UP News: बीएसएनएल ग्राहकों के लिए काम की खबर है. 2019 के पहले वाले प्री पेड मोबाइल ग्राहक जल्द से जल्द केवाईसी अपडेट करा लें. अंतिम तारीख खत्म होने में मात्र चार दिन बचे हैं.

Prayagraj BSNL News: बीएसएनएल (BSNL) उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है. 30 अक्टूबर के बाद मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे. उपभोक्ताओं को कहा गया है कि अंतिम तारीख से पहले केवाईसी अपडेट करा लें. नियम के मुताबिक, 2019 से पहले लिए गए मोबाइल नंबर का केवाईसी अपडेट कराना होगा. बीएसएनएल ग्राहकों को मैसेज और कॉल के माध्यम से सूचित कर रहा है. प्रयागराज में भारत संचार निगम लिमिटेड के प्री पेड ग्राहकों की संख्या दो लाख से अधिक है. ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए केवाईसी अपडेट केंद्रों की जानकारी सार्वजनिक की गई है.

बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर

बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र कार्यालय महाप्रबंधन दूरसंचार, बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र सिविल लाइन्स, बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र हंडिया, बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र सोरावं, बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र फूलपुर, बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र मंझनपुर में केवाईसी अपडेट होंगे. दूरसंचार विभाग का कहना है कि पहली बार केवाईसी अपडेट करने का नियम लागू किया गया है. बीएसएनएल उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए एक महीने का समय बढ़ा दिया गया था. 30 सितंबर तक केवाईसी अपडेट करने की तारीख 30 अक्टूबर कर दी गई है. 

30 अक्टबूर के बाद बंद हो जाएगा मोबाइल सिम

30 अक्टूबर तक केवाईसी अपडेट नहीं कराने पर ग्राहक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. प्रथम चरण में 2019 से पहले के प्री पेड मोबाइल ग्राहकों को शामिल किया गया है. ग्राहकों की असुविधा को देखते हुए बीएसएनएल ने अलग-अलग केंद्र बनाए हैं. बीएसएनएल सेवा केंद्रों के अलावा मोबाइल विक्रेताओं से भी केवाईसी अपडेट कराए जा सकते हैं. 2019 के पहले वाले प्री पेड मोबाइल ग्राहक जल्द से जल्द केवाईसी अपडेट करा लें. 30 अक्टबूर के बाद मोबाइल सिम को ब्लॉक कर दिया जाएगा. केवाईसी अपडेट कराने की आखिरी तारीख खत्म होने में मात्र चार दिन बचे हैं. परेशानी से बचने के लिए सबसे पहले केवाईसी अपडेट कराने का काम बीएसएनएल ग्राहक करें. 

UP Politics: यूपी में कांग्रेस ने अभी घोषित कर दिया सीएम फेस? वायरल पोस्टर में किया चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
यूपी: मंत्री कपिल देव की एक ठोकर से उखड़ गई नई सड़क, अधिकारी तलब
Sonbhadra News: निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
निवेश के नाम पर ठगी करने वालों पर पुलिस की चोट, सोनभद्र में कुर्क की 1.31 करोड़ की संपत्ति
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा
बुलडोजर एक्शन पर इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच एकमत नहीं, मामला चीफ जस्टिस के पास पहुंचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget