एक्सप्लोरर

प्रयागराजः कोरोना के खिलाफ डांस कर जागरुकता फैला रही है चार साल की मासूम परिधि

होली से ठीक पहले अपने घर प्रयागराज लौटी परिधि ने जब टीवी पर कोरोना की दूसरी लहर की विभीषिका देखी तो उसने डांस के जरिए लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया.

प्रयागराजः संगम नगरी प्रयागराज में महज़ चार साल की एक मासूम बच्ची खास अंदाज में लोगों को कोरोना की महामारी से बचाव के लिए जागरूक कर रही है. चार साल की यह मासूम अभी ठीक से बोल भी नहीं पाती है, लेकिन कोरोना के गीतों पर बेहतरीन डांस कर लोगों से हाथ जोड़कर कोविड प्रोटोकोल का पालन करने की अपील करती है. मासूम परिधि घोष की जागरूकता डांस वाले वीडियो सोशल मीडिया पर ना सिर्फ खूब पसंद किए जा रहे हैं, बल्कि तमाम लोग इस बच्ची की अपील पर अमल करने का संकल्प भी ले रहे हैं.

महज 4 साल की परिधि घोष को शायद कोरोना की महामारी के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी ना हो, लेकिन वह जिस खास अंदाज में लोगों को इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक कर रही है वह न सिर्फ चर्चा का सबब बना हुआ है, बल्कि खासा असर भी कर रहा है. परिधि ने 6 महीने पहले ही डांस क्लास की शुरुआत की थी. कुछ ही महीनों में वह इतना बेहतरीन डांस करने लगी कि उसका बुलावा सोनी टीवी के चर्चित शो से आ गया. वहां शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर जैसे दिग्गजों के सामने परिधि ने तमाम लोगों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

डांस से लोगों के बीच जागरुकता फैला रही है 

परिधि ने कोरोना गीतों को फोकस किया और उन पर ही डांस करते हुए लोगों से तोतली जुबान में हाथ जोड़कर खास अंदाज में अपील करने की मुहिम शुरू की. परिधि के डांस टीचर आनंद कुमार उर्फ मैक्स ने परिधि के वीडियो डांस वीडियोज को सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो वह चर्चा का सबब बन गए.

कोरोना पर आधारित गीतों पर मासूम परिधि इतने आकर्षक अंदाज में डांस करती है कि लोग उसके वीडियो देखते हुए नजरें नहीं हटा पाते. अपने डांस में वह कई बार सैनिटाइजर और मास्क भी दिखाकर लोगों से इनका इस्तेमाल कर महामारी से बचाव की नसीहत देती है.

अपनी तोतली जुबान में वह लोगों को महामारी के बारे में बताते हुए उनसे कोविड गाइडलाइन का पालन करने की करती है. उसका कहना है कि जागरूकता ही कोरोना से बचने का सबसे बड़ा हथियार है.

सूबेदारगंज इलाके में रहती हैं परिधि

4 साल की परिधि प्रयागराज के सूबेदारगंज इलाके में रहती हैं. उसके पिता एक इंटर कॉलेज में बायोलॉजी के टीचर हैं. माता-पिता भी मासूम परिधि की लगातार हौसला अफजाई करते रहते हैं और उसे हर तरीके से सपोर्ट करते हैं. डांस टीचर आनंद के निर्देशन में तैयार किए गए उसके डांस आइटम्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

लोगों का कहना है कि जब इतनी छोटी बच्ची हमें हमारी जिंदगी के लिए आइना दिखा रही है तो कोविड नियमों का पालन हर हाल में करना ही होगा. लोगों का कहना है कि बच्ची ने अपने डांस आइटम्स के जरिए उनकी आंखें खोल दी हैं.

मासूम परिधि ने अब तक कोरोना पर आधारित करीब दर्जन भर गानों पर डांस आइटम्स तैयार किए हैं. इसके लिए वह रोजाना कई घंटे तक प्रैक्टिस करती हैं. कहा जा सकता है कि लोगों को जो बातें सरकार और एक्सपर्ट्स नहीं समझा सके, वह चार साल की मासूम परिधि अपने डांस आइटम्स के ज़रिये खास अंदाज में समझा रही हैं और उसकी बातों का जबरदस्त असर पड़ रहा है.

सोनिया गांधी ने कहा- सभी दलों की सहमति से कोरोना से निपटने की रणनीति बनाए केंद्र, कांग्रेस देगी साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget