एक्सप्लोरर

UP: प्रयागराज में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, 3 दोस्तों की मौत, एक घायल

Prayagraj News: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण चालक पर नियंत्रण खो बैठा. मृतकों की पहचान आदर्श कुमार, शनि कुमार गौतम और आशुतोष गौतम के रूप में हुई है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक कोहराम मचा देने वाला सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा सिटी जोन के मजार तिराहे के पास देर रात हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार चारों युवकों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. उधर घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गयी है.

एक ही बाइक पर सवार थे चारों

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण चालक पर नियंत्रण खो बैठा.

मृतकों की पहचान आदर्श कुमार (पुत्र अनिल कुमार, निवासी तेलियरगंज), शनि कुमार गौतम (पुत्र संजय गौतम, निवासी तेलियरगंज) और आशुतोष गौतम (पुत्र तुलसी राम गौतम, निवासी मऊआइमा) के रूप में हुई है. तीनों युवक आपस में दोस्त थे और एक ही मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं.

शिवकुटी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण

प्रयागराज में सड़क हादसों की यह घटना तेज रफ्तार और लापरवाही को दर्शाती है. मेला देखने जा रहे युवक बाइक पर ओवरलोड थे, जो हादसे का प्रमुख कारण बना.  इस घटना ने इलाके में मातम पसर गया है और परिवारों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सड़क सुरक्षा पर सवाल

इस हादसे ने प्रयागराज में ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता और सख्ती की पोल खोल दी है. ट्रैफिक पुलिस लगातार दावा करती है कि नियमों का पालन कराया जा रहा है, उस पर एक ही बाइक पर चार युवक हादसे का शिकार बन गए. स्थानीय लोगों ने दो पहिया वाहनों पर स्पीड और हेलमेट को लेकर सख्ती की मांग की है. ताकि फिर किसी की जान न जा सके.

सौरभ मिश्रा प्रयागराज के निवासी हैं. वह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अपने करियर की शुरुआत सौरभ ने 2020 में इंडिया अहेड से की, इसके बाद रिपब्लिक भारत में 2 महीने कार्य किया. सौरभ, वर्ष 2023 से अप्रैल 2025 तक मैं हिंदी खबर में एसोसिएट रिपोर्टर रहे. इन्होंने कई बड़े स्तरीय इवेंट और जन-सरोकार की खबरें कवर किए हैं. निष्पक्ष और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग इनकी प्राथमिकता है.सौरभ ने पत्रकारिता जगत में पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया है उन्हें हर दिन कुछ नया सीखना, लोगों से संवाद करना और समाज से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है. सौरभ ने स्नातक की पढ़ाई कानपुर यूनिवर्सिटी से की है और वर्तमान में भी पत्रकारिता से जुड़े हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
301 लीटर की कांवड़ लेकर चल रहा शिवभक्त, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
यूपी में मॉनसून सत्र से पहले योगी सरकार पर अखिलेश का तंज, 4 दिन की सरकार...
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
गोरखपुर में मासूम की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में हमला
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget