एक्सप्लोरर

Prayagraj: सरकारी बुलडोजर के आगे लेटकर इंजीनियर ने रुकवाया नाला पाटने का काम, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

UP News: बुलडोजर और ट्रैक्टरों के आगे लेट कर अनूठे अंदाज में अपने लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए विरोध करने वाले इंजीनियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Prayagraj News: सरकारी अफसरों की तानाशाही और मनमानी के खिलाफ जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के बुलडोजर और ट्रैक्टर के सामने लेट कर अनूठे अंदाज में विरोध जताने की खबरें तो आपने अक्सर ही सुनी होगी, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो ना सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि सरकारी सिस्टम की पोल खोलने और हकीकत को आईना दिखाने वाला भी है. प्रयागराज में बुधवार को एसडीएम के मनमानी आदेश पर सरकारी अमला जब दर्जनभर बुलडोजर और जेसीबी मशीनों के जरिए एक नाले को पाटकर माफियाओं की मदद करने की कवायद कर रहा था तो वहां सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर ने पहुंचकर इस कार्रवाई का जमकर विरोध किया. विरोध के बावजूद जब इंजीनियर अनिल यादव की आवाज को दबा दिया गया और एसडीएम व पुलिस ने उन्हें धमकाना शुरू किया तो वह बुलडोजर और ट्रैक्टरों के सामने लेट गए. इंजीनियर ने धमकी दी कि नाले को पाटकर भविष्य में लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनने जा रही कार्यवाही को अगर नहीं रोका गया तो वह वहां से नहीं हटेंगे. बहरहाल माफियाओं की शह पर सरकारी अमले ने उन्हें जब जबरन हटा दिया तो उन्होंने इंजीनियर ने जिले के अधिकारियों को फोन कर इस मामले की जानकारी दी और हर हाल में विरोध करने का ऐलान किया. बाद में जिले के बड़े अफसरों के दखल पर नाला पाटने का काम फिलहाल रोक दिया गया और इस मामले में जांच बैठा दी गई है.

इंजीनियर के समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे, लेकिन पुलिस ने लाठियों के दम पर उन्हें जबरन हटा दिया. बुलडोजर और ट्रैक्टरों के आगे लेट कर अनूठे अंदाज में अपने लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए विरोध करने वाले इंजीनियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद माफिया की मदद करने वाले कई अफसर अब कार्रवाई की जद में आ गए हैं.

इंजीनियर अनिल यादव ने विरोध का अनूठा तरीका निकाला

यह मामला प्रयागराज शहर से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर कोराव तहसील के खीरी इलाके के खापतिहा गांव का है. यहां 100 साल पुराना एक बड़ा नाला है. इसी नाले से तमाम गांवों का पानी होकर बाहर निकलता है. बाढ़ और बारिश के वक्त सिंचाई विभाग इसी नाले के जरिए जमा पानी को बाहर निकालता है. नाले की देखभाल का जिम्मा सिंचाई विभाग के ही पास है. इलाके में नाले के आसपास कुछ भूमाफिया प्लाटिंग कर रहे हैं. नाले की वजह से उन्हें रास्ता नहीं मिल पा रहा था. इस पर माफिया ने सरकारी अफसरों की मिलीभगत से नाले को पाटने का काम शुरू कराया. नाला पाटने के काम में सरकारी बुलडोजर और सरकारी जेसीबी मशीनें लगाई गई. तहसील और पुलिस महकमे के तमाम लोगों की ड्यूटी लगाई गई, जबकि इसकी देखरेख करने वाले सिंचाई विभाग को जानकारी तक नहीं दी गई.

बुधवार को सरकारी अमला जब एसडीएम अभिनव कनौजिया की अगुवाई में नाला पाटने पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू किया. सरकारी अमले ने डंडे के जोर पर लोगों को या तो भगा दिया या उन्हें चुप करा दिया. नाला पाटने की जानकारी जब सिंचाई विभाग के इंजीनियर अनिल यादव को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसडीएम समेत दूसरे अफसरों को यह जानकारी दी कि नाला पाटने के बाद बाढ़ और बारिश के वक्त कई गांवों के डूबने का खतरा पैदा हो जाएगा, इसलिए इसे ना पाटा जाए. बिना उनके विभाग की अनुमति के इसे कानूनन पाटा भी नहीं जा सकता है, लेकिन एसडीएम और मौके पर मौजूद दूसरे अफसरों ने उनकी एक न सुनी. इस पर इंजीनियर अनिल यादव ने विरोध का अनूठा तरीका निकाला. वह कार्रवाई को अंजाम दे रहे बुलडोजर व ट्रैक्टर के आगे लेट गए. इसके बाद जब पुलिस उनसे जबरदस्ती करने लगी तो उन्होंने डीएम समेत जिले के बड़े अफसरों से इस मामले की शिकायत की. अफसरों के दखल पर काम तुरंत रोक दिया गया और इस मामले में जांच बिठा दी गई. बरहाल जनता के लिए अफसरों से भिड़ने की इंजीनियर की यह दिलेरी चर्चा का सबब बनी हुई है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- यूपी की नई विधानसभा में खाली रहेंगी BJP की सीटें

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव में क्या होगी CM योगी की भूमिका? पुष्कर सिंह धामी ने दिया जवाब

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
पहले उड़ाया मजाक, उठे सवाल तो देने लगे सफाई! UP विधानसभा के स्पीकर बोले- 'दान देने के बाद...'
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार, इन जिलों को होगा फायदा
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
लखनऊ के आलमबाग में बुलडोजर का एक्शन जारी, रेलवे की जमीन से अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget