एक्सप्लोरर

प्रयागराज: चीफ इंजीनियर हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, साजिश में माता-पिता भी शामिल

सेंट्रल एयर कमांड मुख्यालय में बनी एयरफोर्स कॉलोनी के बाउण्ड्री के अन्दर आवासीय परिसर में आईडीएसई के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की अज्ञात अभियुक्त द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज पुलिस ने 19 मार्च को शहर के पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बम्हरौली इलाके में एयरफोर्स कॉलोनी के अंदर हुए चीफ इंजीनियर हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इस सनसनीखेज वारदात को चोरी की कोशिश के चलते अंजाम दिया गया था. पुलिस ने सीसीटीवी में फायरिंग करते नजर आ रहे मुख्य आरोपी के साथ ही साजिश में शामिल उसके माता-पिता को भी गिरफ्तार किया है. 

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी का एक भाई कौशांबी जिले में पिछले कुछ दिनों से जेल में बंद है. जेल में बंद भाई के मुकदमे की पैरवी की खातिर पैसों का इंतजाम करने के लिए वह जान जोखिम में डालकर एयरफोर्स की दीवार कूदा था और चीफ इंजीनियर के घर में घुसने की कोशिश की थी. इस बीच इंजीनियर के जगने और शोर मचाने पर आरोपी युवक ने गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा और कई अवैध कारतूस बरामद किए हैं. दावा है कि इंजीनियर की हत्या में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया था.

क्या है पूरा मामला
दरअसल, 29 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली स्थित हाई सिक्योरिटी जोन कहे जाने वाले एयरफोर्स स्टेशन यानी सेंट्रल एयर कमांड मुख्यालय में बनी एयरफोर्स कॉलोनी के बाउण्ड्री के अन्दर आवासीय परिसर में आईडीएसई के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की अज्ञात अभियुक्त द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि खिड़की खोलने के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या की गई है. 

एडिशनल सीपी लॉ एंड आर्डर अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में डीसीपी सिटी अभिषेक भारती और एडिशनल डीसीपी अभिजीत कुमार ने इस हत्याकांड के सफल अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया. घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने मौके का देखा जिसमें एक युवक बाउंड्री वॉल पार करके मृतक चीफ इंजीनियर के घर तक आता हुआ दिखाई दिया. युवक ने एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के किनारे लगी पेड़ के सहारे बाउण्ड्री पार करके इंजीनियर एसएन मिश्रा के आवास के पास जाकर दरवाजा काटने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान घर के लोग जाग गए. 

बिहार के रहने वाले थे चीफ इंजीनियर
युवक द्वारा दरवाजे के अंदर दोबारा हाथ डालकर कुण्डी खोलने का प्रयास किया गया लेकिन जब अन्दर से लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो अभियुक्त ने खिड़की के पास पहुंच कर हाथ में ली पिस्टल से फायर कर दिया, जिसमें गोली इंजीनियर को लगी और उनकी मौके पर मौत हो गई थी. हमलावर मौके से फरार हो गया था. चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा बिहार के रहने वाले थे. यहां वो अपने परिवार के साथ रहते थे. इस हत्याकांड के मोटिव को समझने के लिए पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तो सीसीटीवी से कई चीजें हाथ लगी. साक्ष्यों के आधार पर इस पूरी घटना का सफल अनावरण किया गया है. 

प्रयागराज के एडिशनल सीपी लॉ एंड आर्डर अजयपाल शर्मा के मुताबिक 28 मार्च की देर रात एयरफोर्स कैम्पस के अंदर सिविल वर्क्स के चीफ इंजीनियर की हत्या हुई थी, जिसके संबंध में 29 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी. इस घटना में 22 वर्षीय सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पिता शिवकुमार और मां सुनीता को भी साजिश में साथ देने के लिए गिरफ्तार किया गया है. कुल तीन अभियुक्त इस घटना में गिरफ्तार किए गए है.

उन्होंने बताया कि पुरामुफ्ती थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त टीम ने इस घटना का खुलासा किया है. एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि अभियुक्त सौरभ ने पिता शिवकुमार पासी और मां सुनीता देवी के साथ कौशांबी जेल में बंद अपने बड़े भाई हनी उर्फ गौतम को छुड़ाने के लिए पैसों की जरूरत के चलते लूट और चोरी की नीयत से इस पूरी घटना को अंजाम दिया था. खिड़की से गोली मारी गई थी.

प्रधानमंत्री बनेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ? पहली बार दिया खुलकर जवाब, कहा- राजनीति मेरे लिए...

इन्हें किया गया गिरफ्तार
ए़डिशनल सीपी ने बताया कि घटना के बाद जांच के दौरान प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी पुत्र शिवकुमार, शिवकुमार पुत्र जगरूप लाल, सुनीता पत्नी शिवकुमार निवासीगण लाल बिहारा बमरौली थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज भरेठा मोड़ मरिया डीह जाने वाली सड़क के पास थाना क्षेत्र पूरामुफ्ती से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर हत्या के बाद दर्ज मर्डर केस में धारा 61(2)बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है. 

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सौरभ से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पिता शिवकुमार पासी व माता सुनीता देवी एयरफोर्स कैम्पस के अन्दर ही अधिकारियों के यहाँ घरेलू कार्य करते है. अभियुक्त का बड़ा भाई हनी उर्फ गौतम एक व्यक्ति की हत्या के अपराध में जिला कारागार कौशाम्बी में बंद है . उसी को छुड़ाने के लिये अभियुक्त व उसके परिवार को पैसों की आवश्यकता थी. पुलिस के अनुसार इसके पहले भी सौरभ ने इंजीनियर के घर लूट और चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन इसकी सूचना मृतक इंजीनियर ने पुलिस को नहीं दी थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget