एक्सप्लोरर

फिल्म 'साहो' के लिए दर्शकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोस्टर ने मचाई धूम

प्रभास और क्यूट श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो चर्चा में है। फैंस को प्रभास की इस एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में साहो का नया पोस्टर सामने आया है,जिसे प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, एबीपी गंगा। फिल्म 'साहो' के लिए दर्शकों का इंतजार बढ़ गया है। पहले यह फिल्म इस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ गई है। अब ये फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात ये भी है कि इस फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। पोस्टर में दोनों लीड प्रभास और श्रद्धा कपूर दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram
 

Darlings, we are coming to get you on 30th August, 2019 ! Be ready! #SaahoOnAugust30 @shraddhakapoor @sujeethsign @neilnitinmukesh @uvcreationsofficial #BhushanKumar @tseries.official @officialsaahomovie Photography & Poster Design : @tarun_khiwal

A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on

बड़े सितारों से सजी फिल्म

'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के बजट की बात करें तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका बजट 300 करोड़ रुपए है। 'साहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, और चंकी पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनके अलावा महेश मांजरेकर और अरुण विजय जैसे कलाकार भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं।

एक सीन के लिए खर्च किए गए 70 करोड़ रुपये

साहो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म के एक अहम एक्शन दृश्य को फिल्माने के लिए 120 कारों का इस्तेमाल किया गया है। सिर्फ अबु धाबी सीक्वेंस के लिए ही 56 कारों को यूज किया गया। इन दृश्यों का प्रभाव बढ़ाने के लिए ट्रकों को खासतौर पर डिजाइन करवाया गया था। साहो के एक्शन दृश्यों की भव्यता और विशालता का अंदाजा इसी बात से हो जाता है कि 8 मिनट के एक एक्शन सीन को फिल्माने के लिए मेकर्स ने 70 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

फिल्म 'साहो' के लिए दर्शकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, नए पोस्टर ने मचाई धूम

फैंस को है इंतजार

साहो को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता की एक वजह खुद प्रभास भी हैं, जो बाहुबली 2- द कन्क्लूजन के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। बाहुबली 2, 2017 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिये थे। इसके बाद प्रभास ने साहो के अलावा कोई फिल्म साइन नहीं की और पूरी तरह से इसी फिल्म के लिए समर्पित हो गये थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget