एक्सप्लोरर

श्मशान घाट के निर्माण में प्रयोग किया गया था बेहद घटिया मटेरियल, लेंटर से टपकता था पानी

मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे के बाद अब निर्माण में की गई लापरवाही सामने आ रही है. आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि निर्माण में बेहद घटिया सामग्री प्रयोग की गई थी.

मेरठ: एबीपी गंगा की टीम मुरादनगर के श्मशान घाट पहुंची और वहां पर निर्माण कार्य का जायजा लिया. आसपास रहने वाले लोगों से बात कर जानने की कोशिश की, कि आखिर यहां कैसा निर्माण कार्य हुआ है और जो मटेरियल लगा है वो कैसा है, तो लोगों ने जमकर निर्माण कार्य की निंदा की और बताया कि बेहद घटिया किस्म का निर्माण कार्य किया गया है, जो मटेरियल यूज हुआ है, वह बहुत ही खराब है और साथ ही जो बगल में लेंटर बने हुए हैं, उन से पानी टपक रहा है. निर्माण कार्य कितना घटिया किया गया है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि आरसीसी के लेंटर से अगर पानी टपके तो कहीं ना कहीं निर्माण कार्य पर सवाल उठना लाजमी है.

दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

निर्माण में जो ईंट लगी हैं वो भी कच्ची हैं, जिसे लिंटर में लगाया गया था. इसके अलावा रविवार के हादसे पर लोग काफी गुस्से में दिखे. उनका कहना था कि कड़ी कार्रवाई हो ताकि ऐसा दोबारा न हो.

ठेकेदार अब भी गिरफ्त से बाहर

फिलहाल धीरे-धीरे श्मशान घाट में लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. वहीं इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से दो लोगों का आज इस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा है. हालांकि हमने उनके परिजनों से भी बात की और जानने की कोशिश की कि आखिरकार उनका क्या कहना है. उन्होंने कहा बेहद दुखी हैं, वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं है. लेकिन सवाल अभी भी खड़ा है कि आखिरकार इतना घटिया निर्माण करने वाला ठेकेदार अजय त्यागी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों है? आखिरकार वह कब गिरफ्तार होगा और जिन की सरपरस्ती में वह कार्य कर रहा था उन अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?

ये भी पढ़ें.

श्मशान घाट हादसा: पीड़ित परिवारों ने NH-58 पर किया प्रदर्शन, 15 लाख का मुआवज़ा और सरकारी नौकरी की रखी मांग

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
मुजफ्फरनगर: इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, धर्मांतरण का आरोप
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी
यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget