एक्सप्लोरर

बढ़े हुए चालान की दर से हैं परेशान, इस पुलिसवाले की बात सुन लें लगाकर कान

पुलिसकर्मी सुनील संधू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सुनील संधू वीडियो में चालान से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की जुर्माना राशि नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। नए कानून में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर जुर्माना राशि को करीब 20 गुना तक बढ़ा दिया गया है। ट्रैफिक चालान की खबरों के बीच आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वीडियो एक पुलिसकर्मी का है जिसमों वो बता रहे हैं कि 22 हजार रुपये के चालान को कैसे 400 में निपटा सकते हैं। पुलिसकर्मी सुनील संधू ने करीब 15 मिनट का वीडियो बनाया है।

पुलिसकर्मी सुनील संधू इस वीडियो में जुर्माना राशि के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो में वो चालान से संबंधित और भी कई जानकारियां दे रहे हैं। सुनील संधू ने इस वीडियो में बताया, 'ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) नहीं होने पर 5 हजार रुपये, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर 10 हजार रुपये और इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट खो जाने पर 2 हजार रुपये का चालान लगता है।' ऐसे ही एक-एक कर सुनील चालान राशि बता रहे हैं। इस वीडियो में वो बताते हैं कि अगर भारी-भरकम चालान हो भी जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, जागरुकता की कमी के कारण लोग जुर्माने की पूरी राशि जमा करा देते हैं जबकि इससे बचा जा सकता है।

सुनील संधू ने बताया, 'अगर भारी जुर्माना हुआ है तो परेशान नहीं हों, आप संबंधित कार्यालय में जाकर भारी चालान की राशि को कम पैसों में भी निपटा सकते हैं। जैसे अगर आप वाहन से संबंधित जरूरी डॉक्यूमेंट्स घर पर भूल गए हैं और चालान कट गया है तो आप भारी चालान को कम करके महज 100 रुपये में निपटा सकते हैं।'

संधू ने बताते हैं, 'नियमों की अनदेखी के चलते जिनका भी चालान कटा है उनके पास अपने चालान का भुगतान करने के लिए 15 दिन का समय होता है। वो इन 15 दिन के अंदर संबंधित अधिकारियों को डॉक्यूमेंट्स दिखा सकते हैं। ऐसे में उनको पूरा जुर्माना नहीं देना होगा। जिन डॉक्यूमेंट्स के लिए जुर्माना हुआ उन्हें दिखाकर महज 100 रुपये देकर जुर्माना निपटाया जा सकता है।'

सुनील संधू ने आगे बताया कि चालान राशि यातायात के नियमों के पालन के लिए है जिससे दुर्घटना कम हों। संधू ने कहा कि अगर ड्राइविंग के दौरान आपके पास डीएल, आरसी, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस नहीं है तो नए नियम के मुताबिक आपका चालान 22 हजार रुपये का बनेगा। अगर आप 15 दिन के अंदर अधिकारियों को ये सभी डॉक्यूमेंट दिखा देते हैं तो आपको मात्र 100-100 रुपये देने होंगे। सभी चार चीजों को लेकर अगर चालान कटता है आपको सिर्फ 400 रुपये चुकाकर बच सकते हैं। बतादें कि इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget