एक्सप्लोरर

यूपी: मेरठ में क्रेडिट कार्ड बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

अमित पाठक ने अपनी शिकायत में बताया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो का दुरुपयोग कर उसके नाम से बैंक आफ बडौदा का क्रेडिट कार्ड बनवा लिया था. ठगों ने अमित के क्रेडिट कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वैप करा ली थी.

मेरठ. पश्चिमी यूपी के मेरठ में फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड बनवाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने इस शातिर अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप व कैश बरामद किया है. मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके के अमित पाठक ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

अमित पाठक ने अपनी शिकायत में बताया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो का दुरुपयोग कर उसके नाम से बैंक आफ बडौदा का क्रेडिट कार्ड बनवा लिया था. ठगों ने अमित के क्रेडिट कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वैप करा ली थी.

क्रेडिट कार्ड से करते थे ठगी पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियों ने अपनी करतूतों का चिट्ठा खोल दिया है. आरोपियों ने बताया कि वे लोगों से क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर उनके कागजात की फोटो कॉपी पर साइन करा लेते थे. इसके अलावा उनसे आवेदन फॉर्म भी भरवा लिया जाता था. इसके बाद ठग तय करते थे कि किस व्यक्ति के डॉक्यूमेंट्स पर उन्हें क्रेडिट कार्ड पर ज्यादा लिमिट मिल सकती है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनकी फाइल को रिजेक्ट बता देते थे और बाद में फर्जी सिम लेकर क्रेडिट कार्ड में रजिस्टर्ड कराते थे.

मौज-मस्ती के लिए करते थे ठगी आरोपियों ने आगे बताया कि जब बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड डिलीवर कराया जाता था, तो वे उसे फर्जी पते पर प्राप्त कर लेते थे. क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने के बाद पेट्रोल पंप, ज्वैलरी शॉप पर स्वैप करवाकर कैश करा लेते थे. आरोपियों ने बताया कि वे मौज-मस्ती और शौक करने के लिए ठगी करते थे.

ढाई लाख रुपये कैश बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 मोबाइल, लैपटॉप ढाई लाख रुपये कैश व एक कार बरामद की है. आरोपियों का नाम सरोस अहमद सैफी और मो. दानिश के रूप में हुई है. दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं. सरोस अहमद बीएएससी और दानिश बीकॉम पास है.

ये भी पढ़ें:

यूपी में सिपाही से लेकर थानेदार के तबादलों पर हंगामा, रडार पर कई SSP

यूपी: मैनपुरी में सनकी पति ने फावड़े से काट डाली पत्नी की गर्दन, बेटा बोला- पिता मानसिक रोगी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget