एक्सप्लोरर

Sambhal News: मंत्री गुलाब देवी से सवाल पूछना पड़ा भारी, पुलिस ने किया स्थानीय पत्रकार को गिरफ्तार, सपा ने उठाए सवाल

UP News: पीड़ित पत्रकार संजय राणा का कहना है कि उसने सिर्फ मंत्री जी से विकास कार्यों को लेकर सवाल किया था. इसका वीडियो भी उसके पास है, लेकिन सवाल करने की वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

Sambhal News: यूपी के संभल में राज्य मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) से विकास कार्यों पर सवाल करने वाले एक स्थानीय पत्रकार को बीजेपी (BJP) नेता की शिकायत पर मंत्री के कार्यक्रम में व्यवधान डालने और गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है. वहीं इस मामले पर जब गुलाब देवी से सवाल किया गया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस सवाल-जवाब का वायरल वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा और इसे अघोषित इमरजेंसी और तानाशाही करार दिया. 

दरअसल, गुलाब देवी चंदौसी कोतवाली के बुधनगर खड़वा गांव में 11 मार्च को सोत नदी पर चेकडैम निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंची थी. इस दौरान स्थानीय पत्रकार संजय राणा ने मंत्री से विकास कार्यों पर सवाल पूछा तो पहले मंत्री ने नाराजगी भरे लहजे में पत्रकार को धमकाने की कोशिश की और बाद में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शुभम राघव ने पत्रकार के खिलाफ मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा करने, मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया. जिसके बाद पुलिस ने बिना देर किए संजय राणा को गिरफ्तार कर लिया. 

मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकार गिरफ्तार

संजय राणा का कहना है कि उसे तो सिर्फ मंत्री जी से विकास कार्यों को लेकर सवाल किया था. जो सवाल उसने पूछे उसका वीडियो भी उसके पास है, लेकिन मंत्री जी सवाल करने की वजह से उसे गिरफ्तार किया गया था. इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसके बाद सपा ने भी इसे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और बीजेपी पर हमला बोलते हुए इसे अघोषित इमरजेंसी और तानाशाही बताया. 

इस मामले पर जब मंत्री गुलाब देवी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया लेकिन उनका कहना है कि पत्रकार की गिरफ्तारी या मुकदमें से उनका कोई लेना-देना नहीं है. वहीं दूसरी तरफ संभल पुलिस के आला अधिकारी भी इस मामले पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है. गुलाब देवी के करीबी सूत्रों के मुताबिक वो जल्द ही इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेंगी. 

विकास कार्यों को लेकर पूछा था सवाल

इस मामले पर पत्रकार के परिजनों का कहना है कि मंत्री ने गांव के विकास के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे और कहा कि उन्होंने 70 लाख रुपये गांव के विकास के लिए भेजे लेकिन गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ. रास्तों पर कीचड़ है और आने जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है. गांव में सार्वजनिक सुलभ शौचालय भी नहीं है. यही बात जब गांव के स्थानीय पत्रकार ने पूछ ली तो उन्होंने संजय राणा को ही मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करा दिया. मां ने कहा कि पुलिसवाले घसीटते हुए उन्हें जीप में डालकर ले गए. संजय राणा को जमानत पर रिहा कर दिया गया है लेकिन फिलहाल ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: सीएम योगी ने दी भक्तों को सौगात, नवरात्रि में मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और रामायाण का पाठ कराएगी सरकार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget