एक्सप्लोरर

अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट पर मोदी ने लिखा दिल जीतने वाला जवाब...कहा-'मुश्किल वक्त दोस्तों को करीब लाता है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतर संवाद और सधे हुये जवाब के लिये जाने जाते हैं। मलेरिया की दवा के निर्यात को भारत द्वारा मंजूरी दिये जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया था..इसके जवाब में पीएम मोदी ने सधा हुआ उत्तर दिया

वाशिंगटन, एजेंसी। मलेरिया के इलाज में काम आनेवाली दवा की अमेरिका द्वारा की गयी मांग को भारत ने मंजूरी दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। ट्रंप ने कहा कि संकट की घड़ी में भारत ने जो हमारी मदद की है, उसे कभी भूलाया नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने इस पर जवाब देते हुये कहा कि ऐसा मुश्किल वक्त ही दोस्तों को करीब लाता है। आपको बता दें कि भारत ने मलेरिया के इलाज में कारगर दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी दे दी है।

गौरतलब है कि ट्रंप ने भारत से इस दवा के निर्यात से प्रतिबंध हटाने के लिये आग्रह किया था। अमेरिका में कोरोना वायरस का संक्रमण घातक हो गया है और इसके इलाज में काम आनेवाली हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा काफी असरदार साबित हो रही है।

व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 'हमने जिसके लिए उनसे अनुरोध किया था उसे देने की मंजूरी देने के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं और वह बहुत शानदार हैं। हम इसे याद रखेंगे।' इससे पहले ट्वीट कर ट्रंप ने मोदी की उनके मजबूत नेतृत्व के लिए प्रशंसा की और कहा कि संकट के दौरान भारत की मदद को भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने लिखा कि 'असाधारण वक्त में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की आवश्यकता होती है। एचसीक्यू पर फैसले के लिए भारत और भारतीय लोगों का शुक्रिया। इसे भुलाया नहीं जाएगा'।

पीएम मोदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट का जवाब देते हुये कहा कि- पूरी तरह से आपसे सहमत हूं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। ऐसा मुश्किल समय ही दोस्‍तों को करीब लाता है। भारत-अमेरिका की साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत है। भारत कोविड-19 के खिलाफ मानवता की लड़ाई में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। हम इसे एक साथ जीतेंगे।

गौरतलब है कि अमेरिका में दिन ब दिन हालात गंभीर होते जा रहे हैं। यहां लगातार दूसरे दिन 2000 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ अमेरिका में मृतकों की संख्या 14000 से ज्यादा हो गई है और चार लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं, चीन में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget