एक्सप्लोरर

आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का आज उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्टेशन से लेकर रूट तक कुछ ऐसा होगा कॉरिडोर

आगरा में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की शुरुआत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस प्रोजेक्ट के तहत दो गलियारे बनाये जाएंगे. इसके अलावा, प्रमुख पर्यटक स्थलों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा.

आगरा: आगरा शहर वासियों के लिये खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आगरा मेट्रो रेल परियोजना का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे. इसके तहत दो कॉरिडेर बनाये जाएंगे. इस प्रोजेक्ट में शहर के विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल ताजममहल, लाल किला जैसी जगहों को रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से जोड़ा जाएगा.

प्रधानमंत्री ने आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा कि ''कल 12 बजे आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा. दो कॉरिडोर के तहत आगरा शहर के लोगों के जीवन को और सहजता मिलेगी. साथ ही पर्टयकों को फायदा होगा''.

पर्यटन स्थानों और शहर क्लस्टर क्षेत्रों को जोड़ेगी आगरा मेट्रो

गौरतलब है कि 28 फरवरी, 2019 को केंद्रीय कैबिनेट ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना को दो गलियारों के साथ मंजूरी दी थी, जो आगरा में प्रमुख सार्वजनिक नोड्स, पर्यटन स्थानों और शहर क्लस्टर क्षेत्रों को जोड़ेंगे.

उप्र मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों के अनुसार, 8,379.62 करोड़ रुपये की आगरा मेट्रो रेल परियोजना शहर में शहरी सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी.

शहर के बीच से होकर गुजरेगी मेट्रो

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीआरपी) के अनुसार, आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो गलियारे होंगे जो शहर के बीच से होकर गुजरेंगे और ताजमहल, आगरा किला, इत्माद्दुलाह और सिकंदरा सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगे, साथ ही प्रमुख सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और बाजार स्थानों को भी आपस में जोड़ेंगे.

शहर में 29.4 किलोमीटर रेल गलियारे के साथ कुल 27 स्टेशन बनाए जाएंगे. कार्यक्रम से पहले कॉरिडोर के निर्माण के लिए फतेहाबाद रोड पर बैरिकेडिंग की जा रही है. इसके अलावा पहले मेट्रो रेल स्टेशन की नींव फतेहाबाद रोड पर टीडीआई मॉल के सामने रखी जाएगी.

ये भी पढ़ें.

यूपी: किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर प्रदर्शन करेंगे अखिलेश यादव, प्रशासन ने रोकने के लिये कमर कसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget