एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: निषादराज क्रूज से संगम नोज पहुंचे PM मोदी, पूजा-अर्चना कर साधु-सतों से की मुलाकात

PM Modi Prayagraj Visit: महाकुंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खड़े होकर त्रिवेणी का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया.

Prayagraj News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा पर पहुंचें. इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम में पूजा अर्चना कर 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होने वाले महाकुंभ के सफल आयोजन की कामना की.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी की आरती कर वैश्विक कल्याण का भी संकल्प लिया. तीर्थ पुरोहितों के जरिये वैदिक मंत्रों के बीच पूरा कार्यक्रम संपन्न कराया गया. 

पीएम मोदी ने त्रिवेणी में अक्षत, चंदन,रोली, पुष्प और वस्त्र भी अर्पित किए. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रमुख साधु संतों का आशीर्वाद भी लिया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं. 
 
निषादराज क्रूज से पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निषादराज क्रूज पर सवार होकर संगम नोज पर पहुंचे. किला घाट पर फ्लोटिंग जेटी से होते हुए वे क्रूज पर सवार हुए. व्हाइट कुर्ता- पाजामा, ब्लू जैकेट, मैरून कलर की शॉल पहने पीएम मोदी ने क्रूज पर सवार होने के बाद डेक पर खड़े होकर यमुना की लहरों को निहारा. 

यहां से वह घूम-घूमकर पूरे क्षेत्र का अवलोकन करते नजर आए. इसके बाद रिवर क्रूज पर विहार का भी आनंद उठाया. संगम नोज पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एक बार फिर उनका स्वागत किया. 

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधु संतों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया. इस दौरान एक संत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतियों की माला भेंट की. 

पीएम ने की पूजा अर्चना
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे संगम नोज पर बने पंडाल में पहुंचे. यहां उपस्थित तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें आसन ग्रहण कराया. प्रधानमंत्री मोदी के अगल-बगल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी आसन ग्रहण किया. 

तीर्थ पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना की. तीर्थ पुरोहितों ने उनसे आचमन भी कराया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर त्रिवेणी का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया.

पीएम ने कराया फोटोशूट
प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल ने अक्षत, चंदन, रोली और पुष्पमाला के साथ ही त्रिवेणी में वस्त्र भी अर्पित किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने संगम आरती भी की. अंत में पीएम मोदी ने विशेष रूप से सजाए गए प्रांगण में फोटोशूट कराया. 

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे. बता दें, प्रयागराज में अगले माह 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जा रहा- लोकसभा में अखिलेश यादव का सरकार पर गंभीर आरोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget