एक्सप्लोरर

UP: यूपी का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 3 पर काम जारी, 8 प्रस्तावित

Gorakhpur Link Expressway: 2017 के पहले तक यूपी में सिर्फ दो एक्सप्रेसवे संचालित थे, जबकि योगी सरकार ने अपने अब तक के आठ साल में पांच नए एक्सप्रेसवे संचालन योग्य बना दिए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (20 जून) गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे. ये एक्सप्रेस वे पूर्वांचल में विकास का नया आयाम देंगे. इसके लोकार्पण के बाद ये एक्सप्रेस वे, यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा. इन सात में से पांच का निर्माण योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते आठ सालों में हुआ है. वर्तमान में तीन एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जबकि आठ नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होना प्रस्तावित है.

2017 के पहले तक यूपी में सिर्फ दो एक्सप्रेसवे संचालित थे, जबकि योगी सरकार ने अपने अब तक के आठ साल में पांच नए एक्सप्रेसवे संचालन योग्य बना दिए हैं. संचालन के लिए लोकार्पित होने वाले एक्सप्रेसवे की सूची में नया जुड़ा नाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का है. यूपी देश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है. ये एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. 

यूपी में वर्तमान में यूपीडा द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे
1- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : लखनऊ से गाजीपुर (341 किमी)
2- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : चित्रकूट से इटावा (296 किमी)
3- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे : आगरा से लखनऊ (302 किमी)
4- यमुना एक्सप्रेसवे : ग्रेटर नोएडा से आगरा (165 किमी)
5- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : मेरठ से दिल्ली (82 किमी)
6- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (25 किमी)
7- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (91 किमी), (शुक्रवार से संचालित होगा)

इसके अलावा तीन एक्सप्रेस वे ऐसे हैं, जिन पर अभी निर्माण कार्य किया जा रहा है. ये निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे हैं- गंगा एक्सप्रेसवे (591 किमी), बलिया लिंक एक्सप्रेसवे (35 किमी), लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (63 किमी). इनके अलावा आठ एक्सप्रेस प्रस्तावित भी हैं. 

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे
1- चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे
2- बुंदेलखंड एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को वाया फर्रुखाबाद गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे
3- जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे (निर्माण हेतु प्रारम्भिक कार्य चल रहा है)
4- विन्ध एक्सप्रेसवेः- प्रयागराज-मिरजापुर-वाराणसी-चंदौली-सोनभद्र
5- चंदौली से गाजीपुर में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए स्पर का निर्माण
6- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए रीवा मार्ग से जोड़ने हेतु एक्सप्रेसवे का निर्माण
7- गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार को जोड़ने हेतु एक्सप्रेसवे का निर्माण
8- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे

योगी सरकार के इस फैसले को अखिलेश के चाचा ने बताया काला आदेश, कहा- जनहित में तुरंत लें वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
देहरादून में 93 दिन से लापता छात्र का कंकाल मिला, दोस्तों पर हत्या का शक
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा
'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget