एक्सप्लोरर

कोटद्वार में रेप के बाद बच्ची की हत्या, फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा, फांसी की मांग

कोटद्वार में 10 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत और फिर उसकी हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है।

कोटद्वार, एबीपी गंगा। उत्तराखंड के कोटद्वार में 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या के बाद बवाल मच गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। शहर में जगह-जगह धरना प्रदर्शन भी हुआ। बाजारों को बंद करा दिया गया जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर से फोर्स बुलानी पड़ी।

कोटद्वार में रेप के बाद बच्ची की हत्या, फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा, फांसी की मांग

कोटद्वार की जनता में भारी आक्रोश है। हजारों की संख्या में लोग तहसील परिसर में एकत्र हुए और आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की। लोगों ने यहां तक कहा कि अगर कानून आरोपियों को फांसी दिलाने में असमर्थ है तो आरोपियों को जनता के हवाले किया जाए, जनता खुद न्याय करेगी। कोटद्वार की जनता का कहना है कि जब तक आरोपियों को फांसी नहीं दी जाती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि पूरा कोटद्वार नशे की गर्त में जा चुका है जिस कारण इस तरह की घटना हुई है।

कोटद्वार में रेप के बाद बच्ची की हत्या, फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा, फांसी की मांग

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भी बच्ची की हत्या पर कोटद्वार बुद्धा पार्क में शोक जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा देश में इस घटना को लेकर आक्रोश है। बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या करने वालों को न्यायलय में पेश किया जाएगा। दरिंदो को जल्द ही फांसी की सजा होगी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के कोटद्वार में घर से लापता 10 साल की एक बच्ची की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई थी। रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई थी। बच्ची सोमवार को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो बच्ची के ही पड़ोस में ही रहते हैं। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

कोटद्वार में रेप के बाद बच्ची की हत्या, फूटा स्थानीय लोगों का गुस्सा, फांसी की मांग

पुलिस ने आरोपियों की बताई लोकेशन पर जाकर कूड़ेदान से बच्ची की लाश को बरामद किया, जिसे जानवरों ने नोंच डाला था। बच्ची की पहचान उसकी ड्रेस और पास में पड़ी चप्पलों से की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget