एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: आरोपियों को फांसी की सजा देने की उठी मांग, ABVP ने खटीमा ने निकाला जुलूस

Ankita Murder: अंकिता भंडारी मर्डर केस के मुख्य आरोपियों के लिए लोगों ने फांसी की मांग की है. खटीमा में ABVP ने जुलूस निकाल अंकिता को श्रद्धांजलि दी.

Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर, देवभूमि में जगह जगह प्रदर्शन जारी है. पौड़ी गढ़वाल की छात्रा के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने खटीमा नगर में जुलूस निकाला. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने छात्रा की हत्या के दोषी गिरफ्तार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
आरोपियों को दी जाए फांसी
पौड़ी गढ़वाल की छात्रा से निर्मम हत्याकांड में पुलिस द्वारा हत्यारे पुलकित आर्य और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पूरे प्रदेश में पहाड़ की बेटी की हत्या को लेकर आक्रोश है. खटीमा में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर छात्रा के हत्यारों को फांसी देने की मांग की. वहीं खटीमा मुख्य चौराहे में जोरदार प्रदर्शन कर मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

खटीमा में अंकिता को दी गई श्रद्धाजंलि
इस अवसर पर डिग्री कॉलेज खटीमा के छात्रसंघ अध्यक्ष अमित बहादुर पाल ने मीडिया को बताया कि आज खटीमा में पौड़ी गढ़वाल की छात्रा से हुए निर्मम हत्याकांड में पकड़े गए हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर एबीवीपी के द्वारा नगर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया. वहीं मृतका और उत्तराखंड की बेटी को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओ ने राज्य सरकार से अंकिता के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलवाए जाने की मांग की है.

अंकिता हत्याकांड के खिलाफ लोगों में आक्रोश
अंकिता भंडारी के गांव में मातम का माहौल है. घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए है जो परिवार को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं. अंकिता का शव आज सुबह ही चीला पॉवर हाउस की नहर से बरामद हुआ था. एसडीआरएफ की टीम द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद उसे बरामद किया जा सका. पिता और भाई ने अंकिता के शव की शिनाख्त की, जिसके बाद उसकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया. जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. वहीं आपको बता दें कि कल श्रीनगर के श्रीघाट में अंकिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

UP: 'वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर', मंत्री दानिश अंसारी ने दी जानकारी

Lucknow News: लखनऊ में ठेकेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में महिला अफसर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget