एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ में ठेकेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में महिला अफसर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Gomtinagar: गोमतीनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक ठेकेदार ने महिला जेई पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली.

Suicide in Gomtinagar: गोमतीनगर विस्तार स्थित शिप्रा अपार्टमेंट में एक ठेकेदार ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली. गोमती नगर विस्तार इलाके के शिप्रा अपार्टमेंट में रहने वाले 42 वर्षीय ठेकेदार प्रशांत विजय सिंह ने देर रात फांसी लगा ली. घर के अंदर फंदे पर उनका शव लटका मिला. उनके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. जिसमें उन्होंने पीडब्ल्यूडी में तैनात पूजा नामक जेई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. महिला अधिशाषी अभियंता ने सात माह पूर्व ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा गाजीपुर थाने में दर्ज कराया था.

महिला अफसर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
मृत ठेकेदार पर बलात्कार का मुकदमा थाना गाजीपुर में दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस ने प्रशांत विजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. मृतक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं. जय पूजा के द्वारा दर्ज कराया गया मुकदमा मृतक ने फर्जी बताया है कहा जाता है कि मरने वाला व्यक्ति कभी झूठ नहीं बोलता है अगर मरने वाला व्यक्ति झूठ नहीं बोलता है तो यह घटना आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है. किसी फर्जी मुकदमे से परेशान होकर मृतक ने इतना बड़ा कदम उठाया है अब देखना होगा कि जेई के ऊपर गोमती नगर पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है.

पैसों का मांग कर रही थी जेई
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद PWD के बाराबंकी निर्माण खण्ड में तैनात जेई लगातार पैसों की मांग कर रही थी. वह प्रताड़ित करने और घर बर्बाद करने की धमकी देने और कहीं मुंह दिखाने लायक न छोड़ने की धमकी दे रही थी ऐसा पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी से परेशान होकर प्रशांत ने आत्महत्या कर ली.
जेई के खिलाफ मामला दर्ज
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार ने बताया कि ठेकेदार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था. इसमें वह जेल भी गए थे. घरवालों ने जेई के खिलाफ तहरीर दी है. सुसाइड नोट के तथ्यों समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है. ठेकेदार के घरवालो के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. डेड बॉडी का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पीड़ित परिवार बताता है कि बेटे को भेज दिया पढ़ाई के लिए दूसरे कमरे में भेज कर मेरे भाई ने फांसी लगा ली है. मृतक प्रशांत विजय सिंह के छोटे भाई स्वतंत्र विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को भाई अपने कमरे में थे. भतीजा राघव पढ़ाई कर रहा था.

भाई प्रशांत ने राघव से कहा कि मैं सोने जा रहा हूं तुम दूसरे कमरे में पढ़ो जाकर और दरवाजा बंद कर दिया. देर रात भाभी नितिशा ने दरवाजा खटखटाया कोई उत्तर नहीं मिला. शोर सुनकर घर वाले भी आ गए. खिड़की से अंदर देखा गया तो भाई पंखे से चादर के सहारे फंदे पर लटके थे. आनन फानन दरवाजा तोड़कर भाई को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां, डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया.

सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना
स्वतंत्र विजय के मुताबिक भाई ने महिला अधिशाषी अभियंता पर आरोप लगाते हुए लिखा कि मैंने ऐसा क्या कर दिया था जिसकी सजा तुमने और तुम्हारे पिता ने इतनी बड़ी थी. मुझे बर्बाद कर दिया. मुझे अब क्यों परेशान कर रही हो. स्वतंत्र विजय ने बताया कि भाई को ब्लैकमेल कर महिला जेई ने झूठे मुकदमे में फंसा दिया. वह भाई से रुपयों की मांग करती थी. भाई लाखों रुपये उसे दे चुके हैं. महिला और उसके पिता दोनों धमकी देते थे. परिजनों ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें:

Bareilly News: ‘अब हुजूर के बच्चे हुजूर नहीं होंगे, मजदूर के बच्चे भी हुजूर होंगे’ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान

Mirzapur News: विंध्याचल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget