एक्सप्लोरर

निजी अस्पताल की लापरवाही, पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत

बालागंज के पुराना तोपखाना निवासी 50 वर्षीय रमेश चंद्र को 30 मार्च की रात में अचानक पेट में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने ठाकुरगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

लखनऊ,एबीपी गंगा। मरीज के साथ निजी अस्पतालों की लापरवाही लापरवाही के मामले लागातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला ठाकुरगंज इलाके में सामने आया है। यहां स्थित निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। कोमा में पहुंचने पर उसे वेंटिलेटर के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया गया। लाखों रुपये खर्च किये जाने के बाद भी मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।

बालागंज के पुराना तोपखाना निवासी 50 वर्षीय रमेश चंद्र को 30 मार्च की रात में अचानक पेट में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने ठाकुरगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें गॉल ब्लैडर में पथरी बताई गई। साथ ही दूरबीन विधि से सर्जरी कर बीमारी से राहत दिलाने का दावा किया। 31 मार्च को डॉक्टर मरीज की सर्जरी के लिए ओटी ले गए। बेटे रवि के मुताबिक करीब दो घंटे बाद डॉक्टर ओटी से बाहर आए। उन्होंने दूरबीन विधि से ऑपरेशन संभव न होने का हवाला दिया। साथ ही ओपन सर्जरी करने की बात कही।

मरीज को दो दिन तक नहीं आया होश

रवि के मुताबिक, रमेश चंद्र को दो दिन होश नहीं आया। उन्हें कोमा में बताकर वेंटिलेटर पर शिफ्ट करने को कहा। इसके बाद उन्हें दूसरे निजी अस्पताल के आइसीयू में भेज दिया गया। यहां से फिर निजी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। इस दौरान वेंटिलेटर के नाम पर लाखों रुपये वसूले गए। वहीं बुधवार रात मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर व अस्पताल संचालक की शिकायत पुलिस से की। सीएमओ ने अभी शिकायत मिलने से इंकार किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget