एक्सप्लोरर

लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन मारा गया: अमेरिकी मीडिया

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को भी मार गिराया जा चुका है। अमेरिकी मीडिया ने अमेरिका के अधिकारियों के हवाले से बुधवार को यह दावा किया।

वॉशिंगटन, (एएफपी)। ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को भी मार गिराया जा चुका है। अमेरिकी मीडिया ने अमेरिका के अधिकारियों के हवाले से बुधवार को यह दावा किया। पाकिस्तान में अमेरिकी कार्रवाई के दौरान लादेन को ढेर किए जाने के बाद हमला को अलकायदा का प्रमुख माना जा रहा था।

‘एनबीएस’ न्यूज ने कहा कि तीन अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उन्हें हमजा बिन-लादेन के मारे जाने की खबर है, लेकिन उसे कब और कहां ढेर किया गया इसकी कोई जानकारी उन्होंने नहीं दी।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दो अमेरिकी अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि पिछले दो साल में अमेरिकी अभियानों में हमजा मारा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ओवल कार्यालय में इस बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने ‘एनबीसी’ की रिपोर्ट की न तो पुष्टि की और ना ही इससे इनकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।’’

दोनों खबरों में कहा गया कि फरवरी 2019 में अमेरिका के उस पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित करने से पहले ही शायद हमजा मारा गया था।

विदेश मंत्रालय ने उस पर इनाम की घोषणा करते हुए कहा था कि ओसामा बिन-लादेन के 20 बच्चों में 15वीं संतान हमजा उनकी तीसरी पत्नी का बेटा है। उसकी उम्र 30 के आसपास मानी जा रही है। अल-कायदा के नेता के तौर पर वह अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

विभाग ने कहा कि उसे कई बार ‘‘जिहाद का शहजादा’’ भी कहा जाता था। उसने अपने पिता ओसामा की मौत का बदला लेने के लिए अमेरिका और अन्य देशों में हमला करने की अपील करते हुए कई ओडियो एवं वीडियो संदेश भी जारी किए थे।

अमेरिकी बलों ने मई 2011 में पाकिस्तान में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।

ओसामा के ऐबटाबाद स्थित घर में छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज जब्त किए गए थे। उन दस्तावेजों से हमजा को अल-कायदा के नेतृत्व के लिए तैयार किए जाने का संकेत मिला था।

अमेरिका को हमजा की अलकायदा के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी की बेटी से शादी का वीडियो भी मिला था। ऐसा माना जाता है कि यह शादी ईरान में हुई थी।

इस बात का कभी पता नहीं चल पाया कि हमजा कहा हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वह ईरान के एक घर में नजरबंद है लेकिन कुछ खबरों में उसके अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सीरिया में होने की बात भी कही गई।

अमेरिका में 11 सितम्बर 2001 को हुए घातक हमले के लिए जिम्मेदार अलकायदा एक प्रमुख इस्लामिक कट्टरपंथी समूह है। पिछले एक दशक में इस्लामिक स्टेट समूह के अधिक सक्रिय होने से अलकायदा चर्चाओं में पीछे छूट गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget