एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बारिश व भूस्खलन के चलते एक व्यक्ति की मौत, एक लापता, दून स्कूल की दीवार गिरी

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इसके चलते कई जगह भूस्खलन हुआ है. चमोली जिले में एक पंचायत अधिकारी की मौत हो गई. इसके अलावा कई राजमार्ग अवरुद्ध हो गये.

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के कारण हुई घटनाओं में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और एक अन्य नदी में बहकर लापता हो गया. वहीं, ऋषिकेश-केदारनाथ तथा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्गों सहित दर्जनों मार्ग भूस्खलन के चलते अवरूद्ध हो गए. देहरादून में कल रात से लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों में उफान आ गया तथा प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर सहित अनेक इलाकों में घरों में पानी घुस गया. बारिश के चलते प्रतिष्ठित दून स्कूल की चारदीवारी का एक हिस्सा भी गिर गया.

पंचायत अधिकारी की मौत राज्य के चमोली जिले में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में दो वाहन आ गए जिससे एक पंचायत अधिकारी की मृत्यु हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि गोपेश्वर-पोखरी मोटरमार्ग पर हापला के पास सड़क से गुजर रही एक कार पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आ गयी जिससे उसमें सवार पोखरी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नंदराम तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. कार में सवार अन्य दो अन्य घायल हो गए.

चमोली जिले में ही एक अन्य घटना में, कर्णप्रयाग-नैनीसैण मोटरमार्ग पर कर्णप्रयाग के पास एक कार पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे जिससे उसमें सवार तीन में से दो व्यक्ति घायल हो गए.

बागेश्वर जिले में बारिश से उफनाई सरयू नदी में एक व्यक्ति बह गया जिसकी तलाश की जा रही है. टिहरी के घनसाली में घुत्तू क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली है और स्थिति का पता लगाने के लिए वहां एक टीम रवाना की गयी है.

लगातार बारिश से देहरादून की रिस्पना, बिंदाल, तमसा आदि नदियां भी उफान पर हैं और उनके समीप स्थित इलाकों में घरों में पानी घुस गया.

दून के प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर के निचले भाग उफनाई तमसा नदी के पानी में डूब गए जबकि एमडीडीए कॉलोनी, पंचपुरी कॉलोनी और चंदर रोड जैसे इलाकों में घरों में पानी भर गया.

दून स्कूल की चारदीवारी का एक हिस्सा गिरा

बारिश से प्रतिष्ठित दून स्कूल की चारदीवारी का एक हिस्सा भी भरभराकर ढह गया. स्कूल द्वारा यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि भारी वर्षा से चकराता रोड की तरफ वाली चारदीवारी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि, यातायात को सुचारू करने के लिए तुरंत सड़क से मलबा हटा दिया गया है. दीवार की मरम्मत की जा रही है.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले की जखोली तहसील के सिरवाडी गांव में अत्यधिक वर्षा से उफान पर आए एक गदेरे (बरसाती नाले) के समीप रहने वाले पांच मकान खतरे की जद में आ गए हैं और उनमें रहने वाले परिवारों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रुद्रप्रयाग जिले में बांसवाड़ा के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है. ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले में लामबगड़ और काली मंदिर के पास भूस्खलन से बाधित है.

ये भी पढ़ें.

कोरोना काल में यूपी सरकार के लिए बड़ी मुसीबत, वेतन विसंगति को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर गए

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद चार थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget