एक्सप्लोरर

Noida में कोरोना के 6 नए केस, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 230 हुई

गौतमबुद्ध नगर (Noida) में मंगलवार को तीन महिलाएं समेत आधा दर्जन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. इसी के साथ जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 230 पहुंच गई है.

नोएडा, बलराम पांडेय। गौतमबुद्धनगर प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को जिले में छह और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है, इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 230 हो गई है, जबकि छह लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं, जिले में कोरोना को हराने वालों की संख्या अब 141 हो गई है. इस बीच एक मरीज की अस्पताल में मौत होने से कुल मृतकों की संख्या तीन हो गई. फिलहाल, जिले के विभिन्न अस्पतालों में 86 कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है.

मंगलवार को 6 नए कोरोना केस मिले

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस आफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को 57 मरीजों की रिपोर्ट मिली, उनमें छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. पॉजिटिव पाए गए लोगों में नोएडा के सेक्टर-5 के हरौला निवासी 35 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती, सुरजपुर निवासी 32 साल की महिला, नोएडा के सेक्टर-9 की 35 साल की महिला, नोएडा के सेक्टर-31 निवासी 18 साल का युवक और ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी निवासी 52 साल का व्यक्ति शामिल हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई, वह दिल की बीमारी से भी पीड़ित था.

छह संक्रमित ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार को स्वस्थ होने के बाद छह कोविड-19 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, उनमें ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में इलाज करा रहे 42,  22 और 24 साल के युवक, नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में इलाज करा रही 40 और 28 साल की दो महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा चाइल्ड पीजीआई से ही 26 साल के एक युवक को भी डिस्चार्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4251 लोगों के सैंपल लिए गए हैं. अब तक कुल 230 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें 141 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है. जिले में कुल 86 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. इस समय 484 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा गया है.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus सामाजिक संबंधों के ताने-बाने को तोड़ रहा है कोरोना, अपनों से दूर कर रही है महामारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
सपा के बागी MLA कल बीजेपी में होंगे शामिल, 2027 में टिकट तय?
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप
'अमेरिकी डीप स्टेट की मदद से अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस', BJP सांसद का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget