एक्सप्लोरर

खुलासाः दो करोड़ के फेर में प्रॉपर्टी डीलर ने कराई थी डॉ. कफील के मामा की हत्या

गोरखपुर में डॉक्टर कफील खान के मामा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। बीआरडी ऑक्सीजन कांड से चर्चा में आए डॉ. कफील खान के मामा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दो करोड़ रुपए के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर ने उनके मामा की हत्या कराई थी। साझीदारी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने के लिए डॉ. कफील के मामा ने प्रॉपर्टी डीलर को दो करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन उसने वो रुपए प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में लगाने की बजाय इधर-उधर खर्च कर दिए। डॉ. कफील के मामा लगातार उस रुपए को वापस करने का दबाव बना रहे थे। यही वजह है कि उसने एक परिचित के पास बाकी 3 लाख रुपए के बदले डॉ. कफील के मामा की सुपारी देकर हत्या करा दी।

गोरखपुर के राजघाट इलाके के अलाहदादपुर बनकटीचक के रहने वाले नुसरुतुल्लाह वारसी (55) की 22 फरवरी की रात 11 बजे घर के पास उस वक्‍त गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी, जब वे पड़ोसी के यहां ताश खेलकर घर के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में सटाकर मारी गई थी। मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में प्रॉपर्टी डीलर अनिल सोनकर और एक अन्य युवक इमामुद्दीन को आरोपी बनाया था। पुलिस को शूटर का सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा था।

कोतवाली सर्किल के सीओ वीपी सिंह ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी अनिल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्यारा पप्पू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसने अनिल सोनकर से 3 लाख रुपए उधार लिए थे, जो वो वापस नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने बताया कि उधर अनिल सोनकर के घर को ले लेने की भी बात भी सामने आ रही है, जिसे नुसरुतुल्‍लाह लेने के लिए दबाव बना रहा था। इसी बीच अनिल सोनकर के करीबी पप्पू ने उससे कहा कि वे घबराए नहीं, रास्‍ते के कांटे को ही वो हटा देगा। लेकिन, अभी पुलिस को पप्‍पू के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस ने बताया कि जब अनिल सोनकर ने पप्पू पर पैसे देने का दबाव बनाया, तो उसने कोई भी काम करने के लिए हामी भर दी। इसी मौके का फायदा उठाकर अनिल सोनकर ने रुपए के बदले नुसरुतुल्लाह के हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस को पप्पू और हत्या करने वाले शूटरों की तलाश है। पुलिस का कहना है कि इमामुद्दीन को निकहत आरा ने विवादित प्रॉपर्टी की पावर ऑफ अटार्नी दे रखी थी, लेकिन उनका सीधे प्रापर्टी के विवाद में कोई हाथ सामने नहीं आया है। लेकिन, पुलिस अभी भी इस घटना में किसका-किसका हाथ है, इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में कोरोना से बचने के लिए जेल में कैदी कर रहे हैं ये तैयारी यूपी सरकार के तीन साल...मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget