एक्सप्लोरर

Omicron Variant को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, लोगों से की ये अपील

Lucknow News: योगी ने कहा, ''यह सच है कि ओमिक्रोन तेजी से फैलता है लेकिन यह भी सत्य है की दूसरी लहर की तुलना में ओमिक्रोन स्वरूप काफी कमजोर है. यह मात्र एक सामान्य वायरल फीवर है.''

Yogi Adityanath on Omicron variant: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड के नए स्वरूप ओमिक्रोन को सिर्फ एक 'सामान्य वायरल फीवर' (बुखार) करार देते हुए कहा कि यह वायरस अब कमजोर पड़ चुका है लेकिन फिर भी सतर्कता बरतना जरूरी है. मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ में 15 से 18 साल तक के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ''यह सच है कि ओमिक्रोन तेजी से फैलता है लेकिन यह भी सत्य है की दूसरी लहर की तुलना में ओमिक्रोन स्वरूप काफी कमजोर है. यह मात्र एक सामान्य वायरल फीवर है. लेकिन सतर्कता और सावधानी किसी भी बीमारी में आवश्यक होती है. घबराने की आवश्यकता नहीं है.''

योगी ने कहा कि ''पिछले साल मार्च-अप्रैल में कोविड के डेल्टा स्वरूप से प्रभावित हुए लोगों को ठीक होने में 15 से 25 दिन लगे थे और ठीक होने के बाद भी उन्हें काफी परेशानियां थी. लेकिन ओमिक्रोन के मामले में अब तक इस प्रकार की स्थिति नहीं है और वायरस अब कमजोर पड़ चुका है लेकिन फिर भी जिन्हें पहले से ही कई बीमारियां हैं उन्हें इस दृष्टि से बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. सरकार ने सतर्कता के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था लागू की है.'' 

यूपी में ओमिक्रोन के अब तक केवल आठ मामले आए हैं- योगी
सीएम योगी ने कहा, ''प्रदेश में ओमिक्रोन के अब तक केवल आठ मामले आए हैं जिनमें से तीन पहले ही ठीक हो चुके हैं. बाकी होम आइसोलेशन (घर पर पृथकवास) में हैं.'' प्रदेश में 15 से 18 आयुवर्ग के लिए आज से शुरू टीकाकरण कार्यक्रम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा इस अभियान के तहत राज्य में करीब एक करोड़ 40 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे इसके लिए प्रदेश में 2150 बूथ बनाये गये हैं. राजधानी लखनऊ में ही 39 ऐसे केंद्र बनाए गए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर हम प्रदेश में 18 से अधिक उम्र के वर्ग की बात करें तो 20 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों को अब तक टीका लगाया जा चुका है. इनमें से 12 करोड़ 84 लाख 94 हजार 516 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है जबकि सात करोड़ 40 लाख 93 हजार 819 लोगों ने दोनों खुराक ले ली हैं.

 

Omicron Variant को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, लोगों से की ये अपील

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में बीजेपी, कांग्रेस और AAP में कांटे की टक्कर, जानिए सरकार बनाने को लेकर क्या कहता है सर्वे?

UP News: इत्र और नकदी के कॉकटेल से यूपी की सियासत गरम, कन्नौज में पम्पी जैन के घर 60 घंटे से जारी है आयकर की छापेमारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget