एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में इस राजनीतिक दल की विधानसभा में बढ़ गई ताकत, 100 दिन बाद मिली बड़ी राहत

UP Politics: यूपी की मऊ सीट से विधायक रहे अब्बास अंसारी की फिर से विधायकी बहाल हो गई है. जिसके बाद अब यूपी विधानसभा में सुभासपा की ताकत बढ़ गई है. यूपी में अब सुभासपा के छह विधायक हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की मऊ विधानसभा सीट पर विधायकी बहाल हो गई है. विधानसभा सचिवालय ने 8 सितंबर को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया. जिसके बाद अब यूपी की विधानसभा में ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ताकत और बढ़ गई है. यूपी में सुभासपा के विधायकों की संख्या बढ़कर छह हो गई हैं. 

अब्बास अंसारी ने 2022 में मऊ विधानसभा सीट से सुभासपा के टिकट पर चुनाव जीता था. लेकिन हेट स्पीच मामले में मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने इसी साल 31 मई को उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद 1 जून को उनकी विधानसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया था. 

यूपी विधानसभा में बढ़ी राजभर की ताकत

अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने के बाद सुभासपा का एक विधायक कम हो गया और उनके कुल विधायकों की संख्या छह से घटकर पांच रह गई थी. अब्बास की विधायकी जाने के बाद मऊ सीट को खाली घोषित कर दिया गया था जिसके बाद वहां चुनाव कराने की तैयारी थी लेकिन इस बीच अब्बास ने निचली अदालत के फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी. 

हाईकोर्ट ने 20 अगस्त को अब्बास अंसारी को सुनाई सजा के फैसले पर रोक लगा दी. जिसके बाद 8 सितंबर को एक बार फिर से उनकी विधायकी बहाल कर दी गई है. अब्बास की विधायकी बहाल होने के बाद अब ओम प्रकाश राजभर की पार्टी की ताकत फिर से बढ़ गई है और सुभासपा के विधायकों की संख्या एक बार फिर से बढ़कर छह हो गई हैं. 

यूपी विधानसभा में वर्तमान समय में अब्बास अंसारी (मऊ) के अलावा ओम प्रकाश राजभर (जहूराबाद सीट), हंसु राम (बेल्थारा सीट), त्रिवेणी राम (जाखनियन), दूधराम (महादेवा) और जगदीश नारायण (जाफराबाद) ये छह सुभासपा के विधायक है. 

सुभासपा ने 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था. इस चुनाव में सुभासपा को छह सीटों पर जीत हासिल हुई थी. हालांकि बाद में अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर के बीच दूरियां बढ़ गई और फिर ये गठबंधन टूट गया. बाद में ओम प्रकाश राजभर एनडीए के साथ चले गए और अब वो योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.  

यूपी में गठबंधन को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान, बताया- किसके साथ लड़ेंगे चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण बोले- 'मुसलमानों ने मुझ पर गोली चलाई...'
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
'बहुजन समाज को आकाश आनंद से बहुत उम्मीद', भतीजे को लेकर बोलीं मायावती
शिवा शर्मा हत्याकांड: आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
आत्मसमर्पण की तैयारी में श्रद्धा दुबे, कोर्ट में डाली सरेंडर की अर्जी
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन
'मुझ पर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया', Gen-Z को लेकर बोले रवि किशन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget