एक्सप्लोरर

UP: पंचायत चुनाव के लिये प्रयागराज में नामांकन, महिला उम्मीदवारों में दिखा जबरदस्त उत्साह

यूपी में पंचायत चुनाव के लिये नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेकिन इस दौरान कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं. वहीं, पहले दिन महिला प्रत्याशी काफी संख्या में आईं.

प्रयागराज: यूपी में हो रहे पंचायत चुनावों के लिए संगम नगरी प्रयागराज में भी आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन को लेकर उम्मीदवारों में ज़बरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. हालांकि, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यहां हो रहे नामांकन में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवार एक दूसरे से एकदम सटकर खड़े दिखाई दिए. सेनेटाइजेशन और हाथ धुलने के इंतजाम भी कहीं नज़र नहीं आए. हालांकि, पुलिस और व्यवस्था में लगे दूसरे कर्मचारी लोगों को मास्क पहनने के लिए टोकते हुए ज़रूर नज़र आए.

महिला उम्मीदवारों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पहले दिन दोपहर तक ही कई हज़ार लोगों ने अपने पर्चे दाखिल कर दिए थे. नामांकन में महिला उम्मीदवारों ने भी बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया. महिला प्रत्याशियों ने बड़े- बड़े दावे भी किये. कई बुर्कानशीं महिलाएं भी परचा दाखिल करने के लिए पहुंची तो कई महिलाएं घूंघट की ओट में नामांकन दाखिल करने के लिए आईं. इस दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

छुट्टी के दिन भी दाखिल किये जाएंगे पर्चे

प्रयागराज में जिला पंचायत सदस्यों का नामांकन जिला पंचायत के दफ्तर में हो रहा है, जबकि बीडीसी और ग्राम प्रधान के पदों के लिए पर्चे ब्लाकों में दाखिल किये जा रहे हैं. जिले में जिला पंचायत की 84 सीटें हैं. इसके साथ ही बीडीसी यानी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 2084 और ग्राम प्रधान की 1540 सीटें हैं. वार्ड सदस्यों के 19820 पद हैं. जिले में वोटरों की संख्या 33 लाख 68 हज़ार 85 है. दोपहर तक हुए नामांकन में कहीं किसी तरह की गड़बड़ी या हंगामे की कोई खबर नहीं हैं. नामांकन का काम शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा है. पर्चे कल रविवार को छुट्टी के दिन भी दाखिल किये जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

बांदा जेल में इंतजाम से असंतुष्ट हैं बड़े अफसर, मुख्तार अंसारी को दूसरी जेल में रखने की कर सकते हैं सिफारिश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget