एक्सप्लोरर

UP News: नोएडा के छात्र की हरकत से मचा हड़कंप, आधी रात अमेरिका से भारत सरकार को आया फोन, जानें मामला

Noida Facebook Live: नोएडा के युवक ने लाइव वीडियो बना फेसबुक पर अपलोड किया. इसमें वह मच्छर मारने की दवा पीता दिखा. अमेरिका में फेसबुक आफिस ने इसकी जानकारी भारत सरकार को दी.

Facebook HQ Phone: नोएडा (Noida) के युवक ने लाइव  वीडियो बनाकर फेसबुक (Facebook) पर अपलोड कर दिया. इस वीडियो में युवक मच्छर मारने की दवा पीता हुआ दिखा. इसके बाद अमेरिका (America) में फेसबुक के आफिस से इसकी जानकारी भारत सरकार (Indian Govt) को दी गई. वहां से यूपी सरकार और फिर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट (Noida Police Commissionerate) को दी गई. सूचना मिलते पुलिस में हड़कंप मच गया.

युवक की लोकेशन तक पहुंची पुलिस
आनन-फानन में पुलिस टीम युवक की आईपी एड्रेस के जरिए उसके लोकेशन तक पहुंची. युवक को अस्पताल लाकर मेडिकल जांच करायी गयी. बाद में माफीनामा लिखवा कर उसे छोड़ दिया गया. युवक अपने माता पिता के साथ रहता है. वह 10वीं क्लास का छात्र है.

लाइक के लिए की एक्टिंग पड़ गई भारी
थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि युवक लाइक के लिए इस तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता रहता है. मंगलवार रात को भी वह फेसबुक पर लाइव हुआ. इसके बाद उसने मच्छर मारने वाली शीशी में पानी भरकर पीने की एक्टिंग की. इसके बाद बेहोशी की एक्टिंग करने लगा. ये वीडियो अमेरिका में फेसबुक मुख्यालय ने देखा और भारत सरकार को जानकारी दी.

रात दो बजे 50 घरों के खटखटाए दरवाजे
लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहां 50 से ज्यादा कमरे थे और सभी किराए पर रहते थे. पुलिस ने सभी दरवाजों को खटखटा कर युवक की तलाश की, जिसके बाद युवक मिला. 

कराई जा रही काउंसेलिंग
थाना प्रभारी ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तब युवक आराम से अपने कमरे में सो रहा था. इसके बाद उसे अस्पताल लेकर आए और मेडिकल जांच कराई गई. बाद में उससे माफीनामा भी लिखवाया गया. अब उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें : UP Politics: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अखिलेश यादव को दी धमकी, कहा- 'मुझे पार्टी से निकाल दें, मैं किसी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget