एक्सप्लोरर

लोगों की मदद के लिए नोएडा पुलिस ने बनाया कंट्रोल रूम, एक कॉल पर कर रही है मदद

नोएडा पुलिस ने कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया है. एक कॉल पर ही लोगों की मदद की जा रही है. पुलिस खुद लोगों को कॉल कर उनका हालचाल जान रही है.

नोएडा. आपके फोन पर अगर नोएडा पुलिस की कॉल आ रही है तो डरे नहीं, बल्कि उस कॉल को तत्काल उठाएं. क्योंकि पुलिस को आपकी फिक्र है. यही वजह है कि वो आपको कॉल करके पूछना चाहती है कि आपको इस महामारी में किसी चीज की जरूरत तो नहीं है. अगर है तो नोएडा ट्रैफिक पुलिस की टीम उसे तुरंत आपके घर पहुंचायेगी.

ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम से जिले के लोगों को कॉल कर उनका हालचाल जाना जा रहा है. उन्हें किसी चीज की जरूरत तो नहीं है यह भी पूछा जा रहा है. साथ ही जिन लोगों का फोन आ रहा है उसे भी सुना जा रहा है. अगर उन्हें किसी चीज की आवश्यकता है तो उसे तत्काल ट्रैफिक पुलिस मुहैया करा रही है.

इस कंट्रोल रूम में प्रतिदिन 200 से 300 कॉल आती हैं. लोगों की समस्याओं को सुनकर ट्रैफिक पुलिस के जवान तत्काल निवारण करा रहे हैं. किसी को एंबुलेंस चाहिए तो किसी को मेडिसिन और ऑक्सीजन सिलेंडर ये पुलिसकर्मी लोगों की हर जरूरत को पूरा कराने के लिए 24 घंटे तत्पर हैं.

विदेश से भी आ रहे मदद के लिए कॉल
इस कंट्रोल रूम में विदेश से भी लोग कॉल कर रहे हैं. परिवार में पुरुष न होने की बात कहकर दवा, ऑक्सीजन की मदद मांगते हैं जिन्हें नोएडा पुलिस तत्काल उपलब्ध करा रही है. नोएडा पुलिस यह हेल्पलाइन लोगों को काफी मदद पहुंचा रही है. कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी डीसीपी ट्रैफिक गणेश साहा को दी गई है. 

एबीपी गंगा से खास बातचीत में गणेश शाह ने बताया कि उनका यह कंट्रोल रूम काफी समय से चल रहा है, लेकिन जब से कोरोना की दूसरी लहर आई है उसके बाद कई तरह के फोन कॉल उनके पास आने लगे. किसी को ऑक्सीजन की जरूरत तो किसी को एंबुलेंस की किसी के घर पर दवा की किल्लत हो रही है.

ये भी पढ़ें:

रामदेव के समर्थन में आए बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह, कहा- 10 रुपये की गोली को...

UP: मौत के 5 दिन बाद भी नहीं आई पिता की कोरोना रिपोर्ट, अस्पताल के चक्कर काट रहा है बेटा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget