एक्सप्लोरर

UP News: नितिन गडकरी बोले- 'जो कहूंगा, डंके की चोट पर करूंगा, अमेरिका जैसी होंगी यूपी की सड़कें'

Nitin Gadkari News: नितिन गडकरी ने कहा, अब स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्मार्ट विलेज बनेंगे. ये सब विकास फिल्म का ट्रेलर है अभी तो फिल्म बाकी है. हिंदुस्तान विश्व की नंबर वन इकोनॉमी बनेगा.

Mahoba News: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) सोमवार को बुंदेलखंड (Bundelkhand) के महोबा (Mahoba) पहुंचे, जहां उन्होंने बुंदेलखंड को 3500 करोड़ की 9 परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें उन्होंने 7 परियोजनाओं का शिलान्यास जबकि दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया. महोबा के मोदी ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गडकरी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अलावा सहित बुंदेलखंड के झांसी (Jhansi), बांदा (Banda), महोबा (Mahoba) सांसद मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2024 समाप्त होने से पहले बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश की सारी सड़कें अमेरिका के बराबर होंगी.

महोबा पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बुंदेलखंड और महाराष्ट्र में पुराना रिश्ता रहा है. छत्रसाल महाराज और छत्रपति शिवाजी के बीच गहरी मित्रता थी. उन्होंने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश में इंडस्ट्री और सिंचाई बढ़ रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महोबा के मंच से यूपी के लिए 41000 करोड़ रुपए की रिंग रोड को स्वीकृति प्रदान की. केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मैं और नेताओं जैसा नहीं हूं जो कहूंगा डंके की चोट पर करके दूंगा.  

अमेरिका जैसी होंगी यूपी की सड़कें

नितिन गडकरी ने महोबा में 18 किलोमीटर 4 लेन बाईपास बनाने की स्वीकृति दी. उन्होंने कहा कि 2024 समाप्त होने से पहले बुंदेलखंड और देश के रोड अमेरिका जैसे बनेंगे. किसानों का भला होना वाला है. गांव के युवाओं को रोजगार मिलेगा अब स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि स्मार्ट विलेज बनेंगे. ये सब विकास फिल्म का ट्रेलर है अभी तो फिल्म बाकी है आप सब डबल इंजन को मजबूत करें. अब मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान विश्व की एक नंबर की इकोनॉमी बनेगा.

महोबा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की विकास की आधुनिक सोच की वजह से आज 9 राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. सड़कों का जाल विकास का रास्ता होता है. कनेक्टिविटी बेहतर होने से विकास तेजी से होता है. बुंदेलखंड में आज हर घर नल है, बुंदेलखंड अब पानी के लिए नहीं तरसता है, आज बुंदेलखंड बहुत आगे बढ़ चुका है. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अब चित्रकूट तक होगा. आज हमारा संकल्प पूरा हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- Watch: नितिन गडकरी ने भगवान कृष्ण से की सीएम योगी की तुलना, बताई वजह, पत्नी की बात का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget