एक्सप्लोरर

Night Curfew in UP: नोएडा-गाजियाबाद समेत इन 9 शहरों में भी लग सकता है नाइट कर्फ्यू, देखें लिस्ट

यूपी के चार जिलों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. इन चार जिलों के अलावा 9 और जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा रहा है.

लखनऊ. देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में कोरोना के कारण हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. बीते 24 घंटे में आए 6 हजार से ज्यादा मामलों ने सरकार की टेंशन और बढ़ा दी है. आलम ये है कि एक-एक कर प्रदेश के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. इसके अलावा यूपी के कई और जिलों में भी नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा रहा है.

इससे पहले बुधवार को यूपी के चार जिलों लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए से 13 शहरों के जिलाधिकारियों से कोविड-19 के उपचार के संबंध में की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्राप्त किए जाने के बाद लिया गया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में कोविड-19 के प्रतिदिन 100 से अधिक मामले आ रहे हैं या 500 से ज्यादा उपचाराधीन मामले हैं. उन शहरों के जिलाधिकारी माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश के संबंध में (परीक्षाओं को छोड़कर) स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लें. सीएम ने ये भी कहा कि इसी प्रकार इन जिलों में रात में आवागमन को नियंत्रित करने के संबंध में भी समुचित निर्णय लिया जाए.

इन 9 जिलों में भी लग सकता है नाइट कर्फ्यू बता दें कि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी के बाद यूपी के जिन 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है उनमें गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर तथा मुरादाबाद शामिल हैं.

क्या हैं पाबंदियां और किन्हें मिलेगी छूट? लखनऊ के जिलाधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ कामकाज जारी रहेगा. आवश्यक वस्तुओं को लाने और ले जाने की छूट होगी. इस दौरान फल, सब्जी, दूध, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और दवा की आपूर्ति जारी रहेगी.

इसके अलावा लखनऊ में रात्रिकालीन शिफ्ट के सरकारी/अर्ध सरकारी कार्मिक और आवश्यक वस्तुओं/सेवाओं में कार्यरत निजी क्षेत्र के कार्मिकों को छूट होगी. रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट पर आने जाने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आना जाना कर सकेंगे. हर प्रकार की मालवाहक गाड़ियों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा.

ये भी पढ़ें:

Night Curfew in UP: लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और बनारस में लगा नाइट कर्फ्यू, इन 9 जिलों में भी लग सकती हैं पाबंदिया

देश में कोरोना विस्फोट: 24 घंटे में पहली बार सवा लाख से ज्यादा केस, अबतक 9 करोड़ कोविड टीके लगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
हत्या मामले में दोषसिद्धि पर रोक, HC से जमानत; अब BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें!
हत्या मामले में दोषसिद्धि पर रोक, HC से जमानत; अब BJP से चुनाव लड़ने की अटकलें!
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी: त्योहारों से पहले बिजली को लेकर CM योगी का बड़ा फैसला, गांव-शहर तक को फायदा
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget