एक्सप्लोरर

'बिहार में का बा' वाली नेहा सिंह राठौर का इलाहाबाद विश्विद्यालय पर नया गाना, छात्रों को बताया बमबाज, मचा कोहराम

इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के छात्रों व प्रयागराज के नागरिकों ने नेहा के इस गीत पर कडा एतराज जताया है और इसे एक साजिश करार दिया है.छात्रों नेहा से माफी की मांग की है.

प्रयागराज: बिहार चुनाव में अपने चर्चित गीत 'बिहार में का बा' से खूब सुर्खियां बटोरने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अपने नये गीत की वजह से विवादों में घिर गईं हैं. दरअसल नेहा सिंह राठौर का नया गीत आक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी पर आधारित है. तकरीबन सवा तीन मिनट के इस गीत में नेहा ने युनिवर्सिटी के छात्रों को बमबाज बताया है. उन्हें छेड़खानी करने वाला करार दिया है. कोचिंग संचालकों से वसूली करने वाला बताया है और कहा है कि यहां लोग सिर्फ इलेक्शन लड़ने के लिए एडमिशन लेते हैं. नेहा ने अपने इस गीत में छात्रसंघ पर भी निशाना साधा है.

नेहा ने अपने इस वीडियो सांग को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है गीत में कहा गया है कि सवा सौ साल से पुरानी इस युनिवर्सिटी के छात्र शहर के कर्नलगंज से लेकर कटरा इलाके तक के लोगों को परेशान करते हैं. नेहा के इस नये गीत का मुखड़ा लइके युनिवर्सिटी में एडमिशन, लड़िहें छात्रसंघ के इलेक्शन है. नेहा ने अपने इस वीडियो सांग को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है, जिसके बाद इस पर कोहराम मच गया है.

छात्रों ने कहा- माफी मांगे युनिवर्सिटी के छात्रों का कहना है कि देश ही नहीं दुनिया के इस नामी संस्थान ने राजनीतिज्ञ से लेकर हर विधा में तमाम प्रतिभाएं दी हैं. कभी इस युनिवर्सिटी को आईएएस फैक्ट्री तक कहा जाता था. ऐसे में नेहा के इस गाने से युनिवर्सिटी की छवि धूमिल हुई है. यह युनिवर्सिटी से किसी भी तरह जुड़े रहे लोगों का अपमान है. छात्रों ने नेहा के इस गीत के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है. स्टूडेंट्स ने नेहा से माफी की मांग की है और माफी न मांगने पर मुकदमा दर्ज कराने व कानूनी कार्यवाही की बात कही है. छात्रों ने युनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है.

नेहा पीछे हटने को तैयार नहीं गाने पर मचे कोहराम के बावजूद नेहा पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. वह फेसबुक से लेकर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय हैं और गाने में कही गई अपनी बातों पर अडिग हैं. उनकी दलील है कि उनके गीत को लेकर भावुक होने की ज़रुरत नहीं है. ऐतिहासिक बिल्डिंग अब डिग्री कालेज की तरह हो गई है. सिर्फ अतीत ही रह गया है. नेहा के विरोध में छात्रों का आंदोलन कल से और तेज़ होने की उम्मीद है.

वाराणसी में लगाए जाएंगे फेस रिकग्निशन कैमरे, नहीं बच पाएंगे अपराधी यूपी: महामारी के चलते गंगा मेला रद्द, श्रद्धालुओं के आने-जाने पर प्रतिबंध

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
IPS, RAW और CRPF अफसर बनकर ठगी! देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को दबोचा
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget