एक्सप्लोरर

Kisan Panchayat: बीजेपी विधायकों के विरोध में नरेश टिकैत बोले- बना सकते हैं तो गिरा भी सकते हैं सरकार

Kisan Mahapanchayat: नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि जब आंदोलन के चलते बीजेपी विधायकों (BJP MLA) का विरोध हो रहा है तो वो किसानों (Farmers) के गांव क्यों जा रहे हैं.

Naresh Tikait Controversial Statement: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में 5 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होने जा रही संयुक्त किसान मोर्चे की महापंचायत (Mahapanchayat) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के राष्ट्रिय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) पिछले एक महीने से लगातार प्रदेश के गांव-गांव में पंचायत (Panchayat) कर किसानों (Farmers) को महापंचायत में जुटने का निमत्रण दे रहे हैं. 

खाप चौधरियों को मनाने की कोशिश 
चौधरी नरेश टिकैत पंचायत को सफल बनाने में यूनियन के साथ-साथ खाप चौधरियों को मनाने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं. आज गठवाला खाप (Gathwala Khap) के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक को मनाने के लिए नरेश टिकैत ने बुढ़ाना के कुरावा गांव में किसानों (Farmers) के साथ पंचायत की. लेकिन, बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने पंचायत में नरेश टिकैत से किनारा करते हुए बुढ़ाना मामले को सुलझाने की बात कही.

मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं
खास बात ये रही की कई वर्षों के बाद गठवाला खाप के चौधरी और बालियान खाप के चौधरी एक मंच पर साथ साथ दिखाई दिए. बाबा राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि गठवाला खाप हमेशा किसानों के साथ रही है. जब-जब किसानों पर कोई भी आपत्ति रही तो गठवाला खाप कभी किसानों से पीछे नहीं रही. हमारे अंदर मतभेद हो सकते हैं, मनभेद नहीं. कल शामली के कुड़ाना गांव में पंचायत है उसमें महापंचायत को समर्थन देने का निर्णय लिया जाएगा. 36 बिरादरी के ऊपर जब-जब आफत पड़ी हम साथ रहे हैं.

किसानों के गांव क्यों जा रहे हैं भाजपा के लोग 
वहीं, गठवाला खाप को मनाने पहुंचे चौधरी नरेश टिकैत ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा कि जब आंदोलन के चलते बीजेपी विधायकों का विरोध हो रहा है तो वो किसानों के गांव क्यों जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी खुशी की बात है कि चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक और हम सब एक मंच पर आ गए हैं. जब तक बॉर्डर पर आंदोलन चल रहा है तब तक भाजपा जन प्रतिनिधि थोड़ा परहेज रखें. 

सरकार बना सकते हैं तो गिरा भी सकते हैं  
नरेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी वाले इस तरह का कदम ना उठाएं. विरोध हो रहा हो, काले झंडे दिखाए गए हैं तो वो अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दें. कोई उन्हें बुला भी नहीं रहा है. आंदोलन को आज 9 महीने तीन दिन हो गए हैं इस बीच अगर कोई विधायक गांव में जाएगा तो विरोध तो होगा. ऐसे कमजोर नहीं हैं, अगर कोई व्यवधान पैदा करेगा तो उसे पीट भी देंगे. पंचायत में हमारे अतिथि आ रहे हैं अगर कोई उसमें व्यवधान करेगा तो उसे ठीक कर देंगे. हम धरना खत्म कर देंगे लेकिन कोई हमें आश्वासन तो दे. अगर हम सरकार बना सकते हैं तो सरकार गिरा भी सकते हैं.  

ये भी पढ़ें: 

Natural Calamity: धन सिंह रावत का अजीबोगरीब बयान, बोले- एप के जरिए बारिश को किया जा सकता है कम या ज्यादा

Janmashtami 2021: 56 भोग त्याग कर श्री कृष्ण ने यहां खाया था साग, जन्माष्टमी में देश के कोने-कोने से आते हैं लोग

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
आगरा: सास के कहने पर बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, बेटी को भेजने के लिए रखी थी शर्त
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर: ताल रिंग रोड के किनारे सीएम योगी ने किया पौधरोपण, कहा- वनों से ही नदियां रहेंगी सदानीरा
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'
गोरखपुर से CM योगी ने शुरू किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ, बोले- 'PM मोदी ने एक पेड़ मां के नाम...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget